जयपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रतिभाओं को मिलेगा “सरदार पटेल गौरव अवार्ड”’’
’’अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच फाउण्डेशन एवं संयुक्त राष्ट्र सांस्कृतिक मंच फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में होगा आयोजन’’

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
’’जयपुर।’’ भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं लौह पुरुष ’’सरदार वल्लभभाई पटेल’’ की जयंती के अवसर पर ’’31 अक्टूबर 2026’’ को राजस्थान की राजधानी ’’जयपुर’’ में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन ’’अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच फाउण्डेशन एवं संयुक्त राष्ट्र सांस्कृतिक मंच फाउण्डेशन’’ के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा।
अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच फाउण्डेशन के संयोजक ’’डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा’’ ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्रीय एकीकरण में महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण करते हुए यह समारोह आयोजित किया जा रहा है। समारोह में ’’शिक्षा, चिकित्सा, न्याय, समाजसेवा, व्यवसाय एवं अन्य क्षेत्रों’’ में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को आमंत्रित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि समारोह में ’’25 राष्ट्रों के राष्ट्रध्वजों के सान्निध्य’’ में चयनित प्रतिभाओं को ’’“सरदार पटेल गौरव अवार्ड”’’ से सम्मानित किया जाएगा। प्रतिभाओं द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव-पत्रों का चयन समिति द्वारा अध्ययन एवं मूल्यांकन किया जाएगा।
कार्यक्रम के लिए ’’डॉ. हुकुम चन्द्र गणेशिया’’ के नेतृत्व में चयन समिति का गठन किया गया है। चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात चयनित प्रतिभाओं को समारोह में आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा।
मंच के ग्लोबल एम्बेसेडर ’’मूल सिंह नाथावत’’ ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य ’’“विश्व बन्धुत्व एकामहे”’’ की भावना को आगे बढ़ाना तथा ’’“वसुधैव कुटुम्बकम् ग्लोबल विलेज सत्यम् शिवम् सुन्दरम्”’’ की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम ’’राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता, सेवा एवं मानवीय मूल्यों’’ के प्रति समाज को जागरूक करने का एक प्रयास है।

Subscribe to my channel


