देशधर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

भैरूनाथ बस्ती में 51वीं प्रभात फेरी — स्वास्थ्य व सांस्कृतिक जागरण का प्रेरक अभियान

किश्मीदेसर से लक्ष्मीनाथ जी तक प्रभात फेरी सम्पन्न

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 23 फरवरी।

गंगाशहर नगर क्षेत्र के अंतर्गत किश्मीदेसर, भैरूनाथ बस्ती में आयोजित 51वीं प्रभात फेरी आज प्रातः श्रद्धा, अनुशासन एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुई। प्रभात फेरी भैरूनाथ मंदिर, किश्मीदेसर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री लक्ष्मीनाथ जी के दर्शन के साथ सम्पन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया गया, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर संत श्री सरजूदास जी महाराज ने अपने उद्बोधन में प्रभात फेरी की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल पदयात्रा नहीं, बल्कि आत्मजागरण, अनुशासन एवं सामाजिक समरसता का माध्यम है। नियमित प्रातः स्मरण, भजन-कीर्तन एवं सामूहिक सहभागिता से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। उन्होंने ऐसी प्रभात फेरियाँ पूरे बीकानेर में प्रारंभ करने का आह्वान किया।

उल्लेखनीय है कि यह प्रभात फेरी लगभग 50 दिन पूर्व मात्र दो व्यक्तियों द्वारा प्रारंभ की गई थी और वर्तमान में प्रतिदिन 85 से 90 श्रद्धालु नियमित रूप से इसमें सहभागिता कर रहे हैं। प्रतिदिन लगभग 4 किलोमीटर की यह प्रभात फेरी स्वास्थ्य संवर्धन के साथ-साथ सांस्कृतिक जागरण का सशक्त माध्यम बन चुकी है।

नित्य प्रभात फेरी के सफल संचालन में गौरीशंकर टाक, संदीप गहलोत एवं करण गहलोत,अरुण गहलोत,अभिषेक गहलोत,जितेंद्र गहलोत,शिव गहलोत का विशेष समर्पण एवं नेतृत्व सराहनीय।

डॉ. मनीष गहलोत ने प्रभात फेरी से होने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी देते हुए बताया कि नियमित प्रातः भ्रमण एवं एक घंटे के सामूहिक कीर्तन से मोटापा नियंत्रण, रक्तचाप संतुलन, मानसिक तनाव में कमी, क्रोध पर नियंत्रण तथा दिनचर्या में अनुशासन स्थापित होने जैसे सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं में अनेक कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सुरक्षा व्यवस्था संदीप गहलोत, अभिषेक गहलोत, रौनक गहलोत, जितेंद्र गहलोत, माणक गहलोत, प्रद्युम्न सोलंकी,मूलचंद टाक एवं ओमप्रकाश सोलंकी ने संभाली। मीडिया व्यवस्था अरुण गहलोत ने देखी। कीर्तन व्यवस्था प्रभु दयाल गहलोत, करण गहलोत, मुरली गहलोत, प्रमोद गहलोत, इंद्र गहलोत, ओम प्रकाश गहलोत,प्रेमप्रकाश गहलोत,सुमेर भाटी, मनीष शर्मा, राजेश टाक, शिव गहलोत एवं रूपाराम गहलोत द्वारा संचालित की गई। दिव्यांशी गहलोत एवं मानसी गहलोत भी नित्य प्रभात फेरी में कीर्तन के माध्यम से सहभागिता निभा रही हैं।

विद्या भारती के आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय द्वारा वाहन व्यवस्था उपलब्ध कराई गई,सात्विक तंवर,नंदू गहलोत,कपिल टाक ने भी वाहन व्यवस्था में सहयोग दिया।

प्रभात फेरी के सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा और समाज में स्वास्थ्य, संस्कृति एवं सद्भाव का संदेश देता रहेगा।

राधे राधे

जय श्री भैरूनाथ 🙏

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button