पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
पन्ना टाइगर रिजर्व से हुए रूबरू पत्रकार

लोकेशन=पन्ना।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल
*पन्ना टाइगर रिजर्व से हुए रूबरू पत्रकार*
हर वर्ष पन्ना नेशनल पार्क एवं टाइगर रिजर्व द्वारा नेचर कैंप का आयोजन 1.11.25 से 28.2.26 तक पन्ना के नेचर कैंप को जानने के उद्देश्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें नवंबर से फरवरी तक इन कार्यक्रमों का आयोजन होता है जिसमें बच्चे, समाज सेवी,पत्रकार यह सभी लोग शासन के निर्देश अनुसार नेशनल पार्क की गाड़ियों में गाइडो के साथ पन्ना नेशनल पार्क का भ्रमण करते हैं और पन्ना नेशनल पार्क के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं इसीक्रम में पत्रकार एकता मंच के 25 पत्रकारों ने 21,02,2026 को टाइगर रिजर्व ऑफिस पहुंचे जहां dfo अनुपम शर्मा द्वारा सभी पत्रकारो का अभिवादन किया इसके बाद पत्रकार एकता मंच के अध्यक्ष शिव किशोर को टाइगर रिजर्व क्षेत्र की जानकारी बुक और मोमेंटो भेंट की और जंगल की जानकारी दी इसका क्षेत्रफ़ल कितना है यहां कौन,कौन से औषधि पौधे पाए जाते हैं और कौन ,कौन से जानवर हैं विशेष कर टाइगर के बारे में जानकारी दी गई।इसके बाद दो गाइडों भवानी पटेल,मनीष रावत जी के साथ जंगल की और गए जहां गाइडों के कुशल नेतृत्व में जंगल के पौधों की जानकारी दी इसके पश्चात सभी पत्रकार हिनौता गेट पर पहुंचे जहां से टाइगर रिजर्व की शुरुआत होती हैं।यही पर रेंजर राजेंद्र अरजरिया द्वारा सभी पत्रकारो से परिचय किया साथ ही ने जंगल की वाइल्ड लाइफ के बारे में जानकारी दी जिसमें बाघ,तेंदुआ,हिरण,जंगली सुअर, लकड़ बग्घा,नील गाय,बारह सिंघा,मगर,भालू,और हाथी जैसे जानवरों की जानकारी दी और दिखाया गया।साथ ही साथ मानव जीवन में जंगल वन्य जीव की क्या उपयोगिता हैं इसकी जानकारी प्राप्त हुई।

Subscribe to my channel


