बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

ईसीबी में ‘युवाओं के लिए तनाव मुक्त जीवन’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर में स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर के द्वारा “युवाओं के लिए तनाव मुक्त जीवन” विषय पर एक प्रभावशाली मेंटरिंग सत्र का आयोजन किया गया।

मुख्य वक्ता के रूप में प्रख्यात वैज्ञानिक श्री राजेन्द्र सिंह परोडा (डीआरडीओ वैज्ञानिक) एवं श्रीमती सुखपाल परोडा, तेज ज्ञान फाउंडेशन की प्रमुख वक्ता रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक शाल, साफा व प्लांट भेंट करते हुए की गई। महाविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ अमीत सोनी ने अतिथियों का स्वागत किया तथा बताया कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में विद्यार्थी पढ़ाई, करियर और भविष्य की अनिश्चितताओं के कारण मानसिक दबाव अनुभव करते हैं तथा इस विषय पर व्याख्यान की आवश्यकता पर बल दिया।

मुख्य वक्ता श्री राजेन्द्र सिंह परोदा ने कहा कि तनाव बाहरी परिस्थितियों से अधिक हमारी सोच से उत्पन्न होता है।

समय प्रबंधन और स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण से मानसिक संतुलन बना रहता है, चीजों को जैसी हैं उसी रूप में स्वीकार करने से मानसिक प्रतिरोध कम होता है, नियमित ध्यान और सकारात्मक चिंतन से आत्मविश्वास बढ़ता है।

श्रीमती सुखपाल परोदा ने बताया कि

वर्तमान क्षण में जीना ही वास्तविक आनंद का मूल है। तुलना और अत्यधिक अपेक्षाएँ तनाव का मुख्य कारण हैं। कृतज्ञता का भाव और आत्मस्वीकृति जीवन को संतुलित बनाते हैं। डॉ प्रीति नरुका व डॉ चंचल कच्छावा ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में लगभग 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिक्षकों में डॉ विकास शर्मा, डॉ महेंद्र व्यास, डॉ महेंद्र भादू, श्री मनोज छींपा, डॉ राखी पारीक, डॉ राधा मथुर, डॉ राजकुमार चौधरी,

डॉ सुरेश पुरोहित, श्री विजय माकड़, श्री पंकज जैन, डॉ श्रृद्धा परमार, डॉ मंजेश्वरी व्यास उपस्थित रहे साथ ही श्री बलवंत भाटिया, श्री कपिल यादव, श्री मुकुंद व्यास, श्रीमती बेबी पारीक, श्रीमती सुमन स्वामी, पूजा रायसिंघानी, श्रीमती संगीता अचार्य, श्री कपिल गहलोत, किशन जी,ओम प्रकाश जी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह सत्र उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक और मार्गदर्शक सिद्ध हुआ। अंत में एसएसी सदस्यों ने तेजज्ञान फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया गया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, आत्मविकास एवं समग्र व्यक्तित्व निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button