बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बैंकों में लंबित ऋण आवेदनों का जल्द निस्तारण करवाकर जरूरतमंदों को करें लाभान्वित – श्री राजेन्द्र कुमार नायक, अध्यक्ष, एससी वित्त एवं विकास आयोग

श्री नायक ने उद्योग, अनुजा निगम एवं आरएसएलडीसी की संयुक्त बैठक में अधिकारियों को किया निर्देशित

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 19 फरवरी। राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र कुमार नायक ने कहा है कि राष्ट्रीय निगम की विभिन्न योजनाओं एवं उद्योग विभाग की डॉ बी.आऱ अंबेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना 2022 के अंतर्गत बैंकों में लंबित ऋण आवेदनों का संबंधित अधिकारी जल्द से जल्द निस्तारण कर जरूरतमंदों को लाभान्वित करें ताकि संबंधित आवेदक अपना खुद का कार्य शुरू कर आत्मनिर्भर बन सके।

श्री नायक गुरुवार शाम को सर्किट हाउस में उद्योग, अनुजा निगम और आरएसएलडीसी के अधिकारियों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में अनुजा निगम के सहायक परियोजना प्रबंधक श्री वाजिद खान ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत राष्ट्रीय निगम की विभिन्न योजनाओं को लेकर साक्षात्कार जनवरी 2026 में लिए जा चुके हैं। चयनित 83 आवेदकों के दस्तावेज प्राप्त करने की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। तत्पश्चात आगामी कार्यवाही की जाएगी।

जिला उद्योग अधिकारी श्री सोहनलाल ने बताया कि डॉ बी.आर अंबेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना 2022 के अंतर्गत जिले में कुल 77 आवेदन बैंकों में लंबित है। श्री नायक ने लंबित आवेदनों का जल्द से जल्द ऋण स्वीकृत एवं वितरण करने हेतु निर्देशित किया।

श्री नायक ने आरएसएलडीसी के श्री शिवराज सिंह भाटी को निर्देशित किया कि आरएसएलडीसी में ट्रेनिंग करने वाले प्रतिभागियों को अनुजा निगम और उद्योग विभाग की योजनाओं की जानकारी दें ताकि युवा बैंकों से छोटा ऋण लेकर अपना कार्य शुरू कर सके।

इससे पूर्व राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र कुमार नायक के सर्किट हाउस पहुंचने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने माला पहना कर स्वागत किया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button