बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

सरकार चाहे कुछ भी कर ले चूरू वाले अधिकारी कभी नहीं सुधरेंगे!

61 वर्षीय दिव्यांग को नहीं मिल रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन! : नगरपरिषद चूरू में एक वर्ष पहले किया था आवेदन, अब भटका रहे हैं 

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

चूरू, 19 फरवरी (राजेन्द्रसिंह शेखावत)। सरकार चाहे कुछ भी कर ले, चूरू वाले अधिकारी कभी नहीं सुधरेंगे। चूरू में एक 61 वर्षीय दिव्यांग को सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं मिल रही है। गुसाईयों की छत्तरी के पास, वार्ड नंबर 2 निवासी अहमद अली खान पुत्र सादुले खां ने बताया कि ई मित्र के माध्यम से दिव्यांगता का प्रमाण पत्र बनवाकर पेंशन के लिए नगरपरिषद चूरू में एक वर्ष पहले आवेदन किया था। वहां से कोई जवाब नहीं मिला तो पुनः नगरपरिषद में गया। वहां बैठे बाबू ने कुछ कमियां बताई। दो माह पहले उन्हें भी पूरा कर दिया। उसके बाद भी आज तक पेंशन मिलनी शुरू नहीं हुई है। पेंशन शुरू हो जाती तो कुछ राहत मिल जाती। परन्तु नगरपरिषद वालों की मनमानी के कारण पेंशन नहीं मिल रही है। कुल मिलाकर चूरू में सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं मिलने के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसके लिए दोषी कौन है, यह जांच का विषय है। विभाग के मंत्री अविनाश गहलोत चूरू जिले के प्रभारी मंत्री हैं। मंत्री के प्रभार वाले जिला मुख्यालय पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं मिलना बड़े ही दुर्भाग्य की बात है। यानी यहां के अधिकारियों के मन में मंत्री के नाम का कोई डर नहीं है। सब अपनी मर्जी के मालिक हैं। चूरू में यही कहा जा सकता है कि बिना दाम, बिल्कुल भी नहीं होगा काम। चाहे मंत्री हो या विधायक, अधिकारी किसी की नहीं मानते हैं। यहां अधिकारी पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भावनाओं के खिलाफ काम कर रहे हैं। पक्का इनके मुंह भ्रष्टाचार लग गया है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button