जोधपुरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
श्रीनवकार जैन सोसाइटी द्धारा ओसवाल मोकलावास गौशाला मे की अनूठी सेवा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जोधपुर 16 फरवरी 026
श्रीनवकार जैन सोसाइटी द्धारा ओसवाल मोकलावास गौशाला मे की अनूठी सेवा । जीवों को कराया स्वास्थवर्धक भोजन । नवकार महामंत्र धून व गौमाता के जयकारों से गुंज़ी मोकलावास गौशाला । गोशाला सचिव बागरेचा ने सभी का कंकु तिलक से किया श्स्वागत । श्रीनवकार जैन सोसाइटी पाल रोड के तत्वावधान में विभिन्न सेवाभावी लाभार्थी परिवारों द्धारा जीवों एवं गौ वंश जीवदया सेवा का अनुठा लाभ लेते गोमाता को स्वस्थवर्धक सब्जीया हरी हरी घास व जीवों को पोष्टिक आहार कराने का आनंद लेकर अनंत अनंत पुण्यार्जन किया । सोसायटी प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया निस्वार्थ भाव से सामाजिक जीवदया सरोकार के कार्यो अग्रणी भूमिका अनूठी जीवदया सेवा कार्यो में लक्ष्मी का सदुपयोग पून्यउपार्जन करने वाली संस्था श्रीनवकार जैन सोसाइटी पाल रोड़ के तत्वावधान में जीवदया कार्यक्रम की कड़ी मे सेवा ही संकल्प को लेकर श्री ओसवाल सिंह सभा धर्मपुरा गोशाला* मैं गोवंश को पोष्टिक स्वस्थवर्धक हरीसब्जिया हरा चारा अमर बकरो को ब्रेडटोस्ट पक्षियों को चुग्गा का भोजन कराने का आनंद लेकर अनंत अनंत पुण्यार्जन किया*
सेवा ही परम लक्ष्य को लेकर जोधपुर के समिप *श्री ओसवाल सिंह सभा धर्मपुरा *अरणा झरणा गौशाला में नवकार महामंत्र की स्वर लेहरियों व गौमाता के जय जयकारों के साथ अध्यक्ष गोपालचंद भंडारी श्रावक गोतमचंद सिंघवी अमरचंद लोढ़ा , राजशेखर भंडारी सुरेश छाजेड़ मुकेश जैन जीतेद्र वैद मेहता रावलचंद चौरडिया मुकेश लोढा सुनिल भंडारी नरपत मेहता स्वास्तिक लोढा़ धनू विनायका आदि कई संस्था सदस्यों द्वारा जीवदया सेवा का अनुपम लाभ लिया । इस अवसर गौशाला परिवार की तरफ से सचिव अशोक बागरेचा आदि सदस्यों ने सभी को कंकु तिलक से स्वागत करते श्री नवकार जैन सोसायटी का आभार व धन्यवाद ज्ञापित करते प्रार्थना कि श्रीनवकार जैन सोसाइटी परिवार इसी प्रकार जीवदया के क्षेत्र में उत्तरोत्तर प्रगति कर पुन्य लाभ लेते रहे।अध्यक्ष गोपाल भंडारी विनायकिया ने संस्था द्वारा सेवाभावी भामाशाहों के सहयोग से जीवदया समर्पित अनुमोदनीय सेवा को देखते हुए सभी लाभार्थियों व प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहभागिता निभाने वालों का आभार जताया।विनायकिया ने सोसाइटी की ओर से विश्व शांति उद्देश्य को लेकर चल रहे नवकार महामंत्र जाप तथा जीवदया करने व करवाने का लक्ष्य एवं आसपास धर्मानुरागीयों को लाभ लेने का अनुरोध किया।

Subscribe to my channel


