अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

किशनगढ़बास: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का दो दिवसीय अलवर दौरा, आज गांव बघेरी पहुंचकर पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना को देंगी श्रद्धांजलि

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

किशनगढ़बास | अलवर

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी आज शाम पांच बजे किशनगढ़बास क्षेत्र के गांव बघेरी पहुंचेंगी। वे यहां पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगी।

उपमुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर क्षेत्र में प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शोक संवेदना कार्यक्रम के बाद दीया कुमारी अलवर के लिए रवाना होंगी, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी कल सुबह पांच बजे आयोजित होने वाली अलवर टाइगर मैराथन में शिरकत करेंगी। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति भी संभावित बताई जा रही है।

मैराथन कार्यक्रम के पश्चात उपमुख्यमंत्री सुबह 10 बजे अलवर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।

दीया कुमारी का यह दौरा सामाजिक सहभागिता, पर्यावरण संरक्षण एवं राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button