बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

उदयारामसर सम्मेलन में गूंजा विकसित भारत का संकल्प — अर्जुन राम मेघवाल ने कहा: अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचे योजनाओं का लाभ

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

31 जनवरी 2026

उदयारामसर सम्मेलन में गूंजा विकसित भारत का संकल्प — अर्जुन राम मेघवाल ने कहा: अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचे योजनाओं का लाभ

बीकानेर। विकसित भारत – जी राम जी (VB–GRAM G) अभियान के अंतर्गत उदयारामसर, बीकानेर में आयोजित जिला सम्मेलन जनसैलाब और उत्साह के कारण ऐतिहासिक बन गया। जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति एवं क्षेत्रवासियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को एक जनआंदोलन का रूप दे दिया।

सम्मेलन के मुख्य वक्ता केंद्रीय मंत्री एवं बीकानेर के लोकप्रिय सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब गांव, गरीब, किसान और युवा सशक्त होंगे। उन्होंने “125 दिन – ग्रामीण रोजगार की नई गारंटी” को ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाला ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, स्थानीय संसाधनों के उपयोग और रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया

कार्यक्रम में बीकानेर शहर प्रभारी ओम सारस्वत, जिला संयोजक राजेंद्र पंवार एवं नारायण चोपड़ा की भी विशेष उपस्थिति रही।

शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि VB–GRAM G अभियान केवल योजना नहीं बल्कि सेवा, समर्पण और संकल्प का अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर योजनाओं की जानकारी पहुँचाएं, ताकि ग्रामीण क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया सम्मेलन में पूर्व अध्यक्ष सत्य प्रकाश आचार्य, जिला महामंत्री श्याम हाडला, कौशल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दीपक पारीक, अशोक प्रजापत, मोतीलाल हर्ष, सोहनलाल प्रजापत, जिला मंत्री सुमन शेखावत, सुनीता हटीला, विनोद करोल, मांगीलाल बिश्नोई, प्रकाश चंद मेघवाल, दीपक यादव, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button