LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

यूआईटी फेज थर्ड थाना पुलिस की सतर्कता, गोकशी के लिए ले जाई जा रही दो गाय मुक्त, टेम्पो जब्त।

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी।

भिवाड़ी से बड़ी खबर सामने आई है, जहां यूआईटी फेज थर्ड थाना पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए गोकशी की एक गंभीर वारदात को समय रहते नाकाम कर दिया। थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोकशी के लिए ले जाई जा रही दो गायों को सुरक्षित मुक्त कराया और शकुशल गोशाला में भिजवाया जबकि इस अपराध में प्रयुक्त टेम्पो को भी जब्त कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धारूहेड़ा की ओर से एक टेम्पो में दो गायों को भरकर ले जाया जा रहा था। जहां पर दो युवक बाइक पर गायों को टेम्पो में भरवाने के बाद वहां से फरार हो गए। टेम्पो चालक श्रवण कुमार असदपुर धारूहेड़ा ततारपुर का रहने वाला है।

आसिफ उर्फ राहुल चीला तावडू सदर नूंह व अर्जुन धारुहेड़ा से गाय लिया था जो इस अवैध कृत्य में संलिप्त पाए गए। यूआईटी फेज थर्ड थाना पुलिस को इस संदिग्ध गतिविधि की भनक लगते ही तत्काल घेराबंदी की गई। पुलिस की मुस्तैदी के चलते टेम्पो को रोक लिया गया और गायों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस की तत्परता से दोनों गायों का बध होने से बचाव हो सका, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति पुलिस की सजगता स्पष्ट होती है।

इस संबंध में यूआईटी फेज थर्ड थाना पुलिस के थानाधिकारी दारा सिंह ने बताया कि मामले में आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। चालक को गिरफ्तार कर टेम्पो को जब्त कर थाने में खड़ा कराया गया है और प्रकरण की गहन जांच जारी है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध पशु तस्करी करने वालों में हड़कंप मच गया है, वहीं आमजन ने पुलिस की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button