खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

शहीद दिवस: जिले भर के अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को दी श्रद्धांजलि

जिला कलेक्ट्रेट सहित समस्त राजकीय कार्यालयों में रखा गया दो मिनट का मौन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल-तिजारा, 30 जनवरी। शहीद दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट सहित सभी राजकीय कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्मरण किया गया।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सत्य, अहिंसा एवं शांति के उनके संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया एवं महात्मा गांधी जी के विचारों को अपने कार्य व्यवहार में अपनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने कहा कि राष्ट्रपिता का जीवन हमें कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की प्रेरणा देता है, जिसे प्रत्येक कार्मिक को अपने कार्यों में उतारना चाहिए।

शहीद दिवस के अवसर पर जिले के समस्त ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर के राजकीय कार्यालयों में भी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button