गुरुग्रामब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्यहरियाणा
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत गुरुग्राम में रक्तदान शिविर, 100 छात्रों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
गुरुग्राम | 28 जनवरी 2026
भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष श्री अंकुश मिगलानी एवं महासचिव डॉ. सुनील कुमार के निर्देशन में, जिला उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेड क्रॉस सोसायटी श्री अजय कुमार तथा अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट के कुशल मार्गदर्शन और सचिव विकास कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 एवं पंजाब केसरी लाल लाजपत राय की जयंती के अवसर पर एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
यह शिविर जिला रेड क्रॉस सोसायटी गुरुग्राम द्वारा अग्रवाल वैश्य समाज के संयुक्त तत्वावधान एवं एमिटी यूनिवर्सिटी के सहयोग से एमिटी यूनिवर्सिटी, गुरुग्राम परिसर में आयोजित किया गया।
इस रक्तदान शिविर में एमिटी यूनिवर्सिटी के लगभग 100 छात्रों एवं प्रवक्ताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
समाजसेवियों और संगठनों का रहा महत्वपूर्ण योगदान
शिविर के सफल आयोजन में श्री अशोक बुवानीवाला (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अग्रवाल वैश्य समाज), अंकुश गुप्ता (जिला अध्यक्ष), रेनु गोयल (महिला अध्यक्ष विधानसभा गुरुग्राम), योगाचार्य एवं समाजसेवी श्री राजकुमार अग्रवाल, तुषार अग्रवाल तथा एमिटी यूनिवर्सिटी से डीएसडब्ल्यू जे.एस. ढुल, डॉ. लक्षिता शर्मा, मीनाक्षी, डॉ. सुलक्षणा एवं उनकी पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया
इस अवसर पर जिला रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न डॉक्टरों द्वारा लोगों की जांच की गई।
फॉर्टिस हॉस्पिटल से पुनीत सिंह एवं उनकी टीम, डॉ. ललित गोला (इलेक्ट्रोपैथी), तथा डॉ. रवि (हेयर एवं स्किन) द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
युवाओं ने निभाई जिम्मेदारी – विकास कुमार
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव श्री विकास कुमार ने सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज के युवा रक्तदान के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं, जिससे जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध हो पा रहा है और कई लोगों की जान बचाई जा रही है।
सड़क दुर्घटनाओं के घायलों की जान बचाना है उद्देश्य
इस रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल पीड़ितों को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर उनके जीवन की रक्षा करना है।
इस अवसर पर जिला रेड क्रॉस सोसायटी के रोहतास कुमार, विनीत पीटर एवं सुषमा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


