खेलखैरथल- तिजारादेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

गणतंत्र दिवस पर पुलिस-प्रशासन के बीच मैत्री क्रिकेट मुकाबले, प्रशासन की टीम ने दोनों मैच जीते

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल-तिजारा, 27 जनवरी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन के बीच आपसी सौहार्द, सहयोग और टीम भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से दो मैत्री क्रिकेट मैचों का आयोजन किया गया। दोनों मुकाबले उत्साहपूर्ण वातावरण में खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया।

प्रथम मैत्री मैच में पुलिस टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पुलिस टीम ने 13.1 ओवर में 88 रन बनाकर प्रशासन की टीम को लक्ष्य दिया। जवाब में प्रशासन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 9.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम किया।

दूसरे मैत्री मैच में प्रशासन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 155 रनों का बड़ा लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए पुलिस टीम ने भी संघर्षपूर्ण खेल दिखाया और 12 ओवर में 145 रन बनाए, लेकिन निर्धारित लक्ष्य से पीछे रह गई। इस प्रकार बेहतर प्रदर्शन और उत्कृष्ट टीम कोऑर्डिनेशन के दम पर प्रशासन की टीम ने दोनों मैचों में जीत दर्ज की।

दूसरे मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले मनीष को कैप्टन पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार एवं कैप्टन टीम अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट द्वारा मैन ऑफ द मैच के खिताब से सम्मानित किया गया। मनीष ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 9 छक्कों की मदद से 65 रन बनाए। वहीं प्रशासन टीम के करतार ने भी अपनी टीम के लिए उल्लेखनीय योगदान देते हुए 5 छक्के लगाकर 43 रन बनाए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि ऐसे आयोजन पुलिस एवं प्रशासन के बीच आपसी समन्वय, विश्वास और सकारात्मक कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देते हैं। आयोजन ने गणतंत्र दिवस के पर्व को खेल, सौहार्द और एकता के रंगों से और भी यादगार बना दिया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button