उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम और एसपी ने सुनी जनता की समस्याएं

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय,स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर: 7376326175

लखीमपुर खीरी।

जनपद खीरी में आज दिनांक 17 जनवरी 2026 को तहसील सदर में “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी खीरी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल एवं पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा ने की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में फरियादी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच कर विधिक व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के संबंध में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जिन मामलों का निस्तारण स्थानीय स्तर पर संभव है, उन्हें तत्काल निपटाया जाए तथा जिन मामलों में उच्च अधिकारियों से समन्वय आवश्यक है, उन पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इसके अतिरिक्त, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी अपने-अपने सर्किल की तहसीलों में उपस्थित रहे और जनशिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया को गंभीरता से पूरा कराया।

प्रशासन द्वारा इस पहल को जनता को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button