अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
दो माह का वेतन अटका, सड़कों पर उतरे सफाईकर्मी; समझौते के बाद कल से फिर शुरू होगी सफाई

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
तिजारा। नगर परिषद तिजारा में वेतन भुगतान को लेकर सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें पिछले दो माह से वेतन नहीं मिला है, जिससे परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। आक्रोशित कर्मचारियों ने ठेकेदार और नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन की सूचना पर नगर परिषद आयुक्त मनीष यादव मौके पर पहुंचे और सफाई कर्मचारियों से वार्ता की। वार्ता के दौरान कर्मचारियों की समस्याएं सुनी गईं और वेतन भुगतान को लेकर सहमति बनी।
आयुक्त और सफाई कर्मचारियों के बीच हुए समझौते के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि जल्द ही बकाया वेतन का समाधान किया जाएगा। समझौते के पश्चात निर्णय लिया गया कि नगर परिषद क्षेत्र में कल से नियमित रूप से सफाई कार्य पुनः शुरू कर दिया जाएगा।

Subscribe to my channel


