अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

मंढा-माजरा में रक्तदान बना सामाजिक सरोकार का उत्सव, 70 यूनिट रक्त संग्रह

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा, मंढा-माजरा। ग्राम मंढा-माजरा में सामाजिक दायित्व को सशक्त करने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल के तहत विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीण युवाओं के साथ-साथ मातृशक्ति ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। आयोजन के दौरान कुल 70 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर के संयोजक अखिलेश यादव राईखेड़ा ने बताया कि रक्तदान को लेकर युवाओं में खासा जोश देखने को मिला, वहीं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को और भी सार्थक बना दिया। कार्यक्रम में पंचायत समिति के प्रधान जे. पी. तथा गहणकर पंचायत के सरपंच पूर्ण तंवर ने अतिथि के रूप में शिरकत कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। आयोजनकर्ता समुंद्र भेड़ी एवं मोहन भेड़ी ने जानकारी दी कि सभी रक्तदाताओं को सम्मान पत्र व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

शिविर के सफल आयोजन से ग्रामीण युवाओं और ग्रामवासियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है। यह रक्तदान शिविर क्षेत्र में सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनाओं का एक उज्ज्वल उदाहरण बनकर सामने आया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button