खेलब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
जूनियर प्रीमियर लीग 2025 (जेपीएल सीजन–1) का फाइनल मुकाबला 11 जनवरी को

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी
क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित जूनियर प्रीमियर लीग 2025 (जेपीएल सीजन–1) अपने रोमांचक पड़ाव पर पहुँच चुकी है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 11 जनवरी 2026 को जयपुरिया रॉयल्स एवं जयपुरिया टाइटन के बीच खेला जाएगा।
यह लीग 29 दिसंबर 2025 से प्रारंभ हुई थी, जिसमें कुल 6 लीग मैच तथा 3 क्वालीफायर मैच खेले गए। सभी मुकाबले सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, भिवाड़ी स्थित जयपुरिया क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर सफलतापूर्वक आयोजित किए गए।
पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लीग के सफल संचालन में हेड कोच सोनू कुमार का विशेष योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
इस टूर्नामेंट के टाइटल स्पॉन्सर सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, भिवाड़ी रहे, जबकि को-स्पॉन्सर के रूप में
विजय फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक, इंडिया प्रॉप मार्केट, ग्लूटेक, ग्रीन एज़, यू. के. स्पोर्ट्स, बानी एडवाइजर्स एवं रेन्डर्स लेबल प्रिंटिंग ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
आयोजकों के अनुसार, जूनियर प्रीमियर लीग का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण प्रदान कर उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना है। फाइनल मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Subscribe to my channel


