बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बीकानेर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने संभागीय आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर।

शहर में लगातार बिगड़ती जा रही यातायात व्यवस्था और बढ़ते ट्रैफिक जाम से आमजन को हो रही भारी परेशानी को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अभाव-अभियोग विभाग की ओर से संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में बताया गया कि बीकानेर शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है, जिससे आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर के प्रमुख मार्गों पर हर रोज जाम की स्थिति बनी रहती है और जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि कोटगेट, केईएम रोड, रानी बाजार, पुरानी गजनेर रोड, जस्सूसर गेट, फड़ बाजार, भुट्टों का चौराहा, उर्मूल डेयरी, अंबेडकर सर्किल, पंडित धर्मकांटा चौराहा, पुलिस लाइन, पीबीएम अस्पताल क्षेत्र, रानीबाजार पुलिया, सोनगिरी कुआं से दाऊजी रोड, नत्थूसर गेट, परशुराम सर्किल सहित कई इलाकों में यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि अधिकांश चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है और रानी बाजार चौराहा, कोटगेट व अंबेडकर सर्किल जैसे प्रमुख स्थानों पर पहले लगे सिग्नल प्वाइंट भी अब गायब हैं।

इसके अलावा शहर की सड़कों की हालत भी बेहद खराब है। जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं और कई इलाकों में सीवरेज व अन्य कार्यों के चलते सड़कें खुदी पड़ी हैं, जिससे आए दिन घंटों जाम लग रहा है।

संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो कांग्रेस को मजबूर होकर धरना-प्रदर्शन और जन आंदोलन करना पड़ेगा।

इस मौके पर ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में

नित्यानंद पारीक (प्रदेश उपाध्यक्ष), गौरीशंकर गहलोत (प्रदेश महामंत्री), ननलाल गहलोत (शहर अध्यक्ष), लालचंद गहलोत (प्रदेश महासचिव), लक्ष्मीनारायण पंवार, अजय जेदिया (अध्यक्ष, शहर राजीव गांधी विचार मंच), प्रेम जोशी (महासचिव, शहर कांग्रेस कमेटी), नृसिंहदास व्यास (कांग्रेस सेवादल) और हरीश वाल्मीकि (देहात उपाध्यक्ष, अभाव-अभियोग विभाग) मौजूद रहे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button