दिल्लीदेशब्रेकिंग न्यूज़

जैन आचार्य लोकेशजी एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री ने मोरारी बापू की दिल्ली में आयोजित रामकथा के बारे में विस्तृत चर्चा की

मोरारी बापू के श्रीमुख से रामकथा का श्रवण सौभाग्य का विषय- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता  अमेरिका बिट्रेन सहित विभिन्न देशों एवं भारत के अनेक प्रदेशों से श्रद्धालु रामकथा में भाग लेंगे- आचार्य लोकेश

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

 

नई दिल्ली, 5 जनवरी 2026: अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शांति केंद्र के संस्थापक आचार्य लोकेशजी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी से भेंट कर 17 से 25 जनवरी को भारत मण्डपम दिल्ली में आयोजित पूज्य मोरारी बापू की नौ दिवसीय रामकथा के बारे में विस्तृत जानकारी दी | माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह एक प्रेरणादायक उदाहरण है कि अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक जैनाचार्य द्वारा रामकथा का आयोजन हो रहा है | उन्होंने कहा दिल्ली वासियों का सौभाग्य है कि विश्व प्रसिद्ध पूज्य मोरारी बापू के श्रीमुख से रामकथा श्रवण का अवसर मिलेगा।मैं स्वयं कथा सुनने उपस्थित होऊँगी तथा पूज्य बापू एवं सभी श्रद्धालुओं के मान सम्मान सुरक्षा आदि के लिए दिल्ली सरकार तत्पर रहेगी।

रामकथा के आयोजक जैन आचार्य लोकेशजी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री श्याम जाजू ने माननीया मुख्यमंत्री को निमंत्रण कार्ड भेंट किया जिसे सहर्ष स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने रामकथा के आयोजन के लिए पूज्य जैन आचार्य लोकेशजी को साधुवाद दिया।

विश्व शांति दूत आचार्य लोकेशजी ने कहा कि पूज्य मोरारी बापू सद्भावना का जीवंत उदाहरण है, उनके द्वारा दिल्ली में रामकथा का आयोजन विश्व शांति और सद्भावनया के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक घटना है | दिल्ली के भारत मंडपम से भगवान महावीर और भगवान राम का अहिंसा, शांति, सद्भावना, नैतिकता और संस्कारों का संदेश विश्व में प्रसारित होगा | उन्होंने बताया कि रामकथा का श्रवण करने हेतु भारत के माननीय प्रधानमंत्री, केन्द्रीय मंत्रियों, विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, विश्व विख्यात आध्यात्मिक गुरुओं, उद्योगपतियों, शिक्षाविद, समाज सेवियों, विचारकों आदि को आमंत्रित किया गया है| रामकथा का आयोजन अहिंसा विश्व भारती द्वारा किया जा है, इससे सांस्कृतिक मूल्यों के आदान प्रदान के साथ टूरिज़्म आदि को भी प्रोत्साहन मिलता है |

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री श्याम जाजू ने बताया कि भारत की राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित स्थान ‘भारत मंडपम’ प्रगति मैदान नई दिल्ली के मल्टी पर्पस हॉल में 17 से 25 जनवरी 2026 तक अहिंसा विश्व भारती संस्था द्वारा किया जा रहा है | नौ दिवसीय राम कथा का शुभारंभ दिनांक 17 जनवरी 2026 को सायं 4 बजे होगा | 18 जनवरी से 25 जनवरी तक कथा का समय प्रात: 10 से 1:30 बजे तक रहेगा | इस अवसर पर अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, आस्ट्रेलिया, सिंगापुर, यूईए आदि देशों सहित भारत के विभिन्न प्रांतों से कथा श्रवण के लिए श्रद्धालु आ रहे है | प्रतिदिन करीब 4000 श्रद्धालु देश विदेश से राम कथा का श्रवण करने आएंगे |

सधन्यवाद

केनु अग्रवाल, मीडिया मैनेजर,

विश्व शांति केंद्र एवं अहिंसा विश्व भारती

मो : +91-9205031332

 

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button