बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

चकगर्बी कॉलोनियों में बीडीए कार्रवाई के विरोध में बैठक

शहरी चकगर्बी विकास संघर्ष समिति का गठन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर | 03 जनवरी 2026

बीकानेर शहर की चकगर्बी क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों में रह रहे नागरिकों को बीडीए द्वारा उजाड़ने एवं परेशान किए जाने के प्रयासों के विरोध में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक सेंट जॉन उच्च माध्यमिक विद्यालय, मरुधरा कॉलोनी, बीकानेर में संपन्न हुई।

बैठक में कॉलोनीवासियों ने आरोप लगाया कि बीडीए द्वारा योजनाबद्ध तरीके से चकगर्बी क्षेत्र की कॉलोनियों में कार्रवाई का अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत वैशाली नगर में आने-जाने वाले प्रमुख रास्तों को तोड़ा गया है। इससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए बैठक में सर्वसम्मति से एक नए संगठन “शहरी चकगर्बी विकास संघर्ष समिति, बीकानेर” का गठन किया गया। संगठन का उद्देश्य चकगर्बी क्षेत्र में निवासरत लोगों के अधिकारों की रक्षा करना तथा प्रशासन द्वारा की जा रही अनुचित कार्रवाई का शांतिपूर्ण और संगठित रूप से विरोध करना है।

बैठक में उपस्थित कॉलोनीवासियों की सर्वसम्मति से श्री विजय सिंह शेखावत को संगठन का जिला अध्यक्ष चुना गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि आगामी बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।

इस अवसर पर कॉलोनियों के कई गणमान्य एवं सक्रिय नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से

हरि सिंह बड़गुजर, विमल कुमार स्वामी, बुलाकी खान भुट्टा, भीयाराम कूकना, चंदन मुखिया, रामाशीष जी, सूरज नायक, गोपीराम नायक, रविन्द्र सिंह राठौड़, अभिषेक सिंह शेखावत, शिशपाल सिंह, मुलचंद, कुलदीप सिंह, गजेन्द्र सिंह राठौड़ एवं रणजीत सिंह सिसोदिया शामिल रहे।

बैठक में वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि यदि बीडीए द्वारा चकगर्बी क्षेत्र के निवासियों को परेशान करना बंद नहीं किया गया, तो संगठन भविष्य में जन आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।

 

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button