देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा निशुल्क भोजन , मिष्ठान एवं फल प्रदान किये गये

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा निशुल्क भोजन , मिष्ठान एवं फल प्रदान किये गये । जसोल फांटा समीप संचालित अन्नपूर्णा रसोई घर में निशुल्क भोजन की व्यवस्था के साथ ही मिष्ठान एवं फल वितरण के कार्य को महावीर इंटरनेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट के ट्रस्टी वीर सीए ओम प्रकाश बांठिया ने सराहनीय कार्य बताया। संरक्षक पारसमल भंडारी एवं अध्यक्ष जवाहरलाल हुंडिया ने गुप्त सहयोग दाता को अपनी ओर से सेवा कार्यों में गुप्त सहयोग से कार्य हेतु बधाई दी। सचिव अशोक व्यास ने बताया कि इस अवसर पर गवर्नर काउंसिल सदस्य जवेरीलाल मेहता, सह मंत्री हीरालाल प्रजापति, कोषाध्यक्ष महावीर बोकडिया, हीरालाल प्रजापति , भंवरलाल भंडारी,दौलत राज सिंघवी सहित सदस्यों ने सेवाएं प्रदान की। सचिव अशोक व्यास ने प्रतिमाह कम से कम दो सेवा के प्रकल्प करने का विश्वास व्यक्त किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button