बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
पूर्व विधायक स्व. चंपालाल बांठिया की सुपौत्री के विवाह समारोह का निमंत्रण देने पहुंचे भाजपा नेता

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, राजस्थान। लोकतंत्र प्रहरी, जनसेवक एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय चंपालाल बांठिया की सुपौत्री के आगामी 2 एवं 3 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले विवाह समारोह के लिए प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा गणपत बांठिया ने प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मुलाकात कर उन्हें सादर आमंत्रित किया।
इस क्रम में गणपत बांठिया ने भाजपा के प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच तथा प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष शंकर गोरा से भेंट कर विवाह समारोह में पधारने का निमंत्रण पत्र सौंपा। इस अवसर पर सभी नेताओं ने बांठिया परिवार को शुभकामनाएं देते हुए विवाह समारोह की सफलता और नवदंपति के सुखद वैवाहिक जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
गणपत बांठिया ने बताया कि स्व. चंपालाल बांठिया का सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके परिवार में आयोजित इस मांगलिक अवसर पर समाज एवं राजनीतिक जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।
विवाह समारोह 2 एवं 3 जुलाई 2026 को पारिवारिक एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न होगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जा रहा है।

Subscribe to my channel


