प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्बोधित होने वाला लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 134 वे एपिसोड का प्रसारण रविवार को हुआ जिसको भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा के कार्यकर्ताओं, जन प्रतिनिधि व पदाधिकारियों द्वारा बूथ स्तर तक देखा गया।
कार्यक्रम जिला संयोजक धर्मेंद्र दवे ने बताया कि बालोतरा जिले में जिलाध्यक्ष भरत मोदी के निर्देशन में जिले के सभी 16 मंडल पर मन की बात कार्यक्रम को देखने की व्यवस्था रखी गई व सफलता व उत्साह के साथ पुरे जिले में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
भरत मोदी ने कहा कि यह कार्यक्रम राजनीती से परे होता है जिसकी वजह से सभी वर्ग, सभी संगठन इस कार्यक्रम में भाग लेते है इसमें भारत देश की अलौकिक प्रतिभाओं व विशेषताओं का विवरण प्रधानमंत्री द्वारा बताया जाता है देश विदेश में चल रही सार्थक व सकारात्मक कार्यों को बताया जाता है जिस वजह से यह कार्यक्रम काफी लोकप्रिय हुआ है इस रविवार को इस कार्यक्रम का 134 वा एपिसोड प्रसारित हुआ जिसको बालोतरा जिले में पूरी ऊर्जा के साथ कार्यकर्ताओं द्वारा देखा गया।
दवे ने बताया कि बालोतरा शहर में कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए बूथ नम्बर 106 पर जिलाध्यक्ष भरत मोदी, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान, पूर्व नगर परिषद सभापति पारसमल भंडारी, प्रभा सिंघवी, जिला उपाध्यक्ष अमराराम सुंदेशा,गोविन्द सिंह कालूड़ी,जिला प्रवक्ता हितेश पटेल,ओबीसी मोर्चा प्रदेश सह कार्यालय मंत्री शंकर भाटी, गौतम पंवार सहित कार्यकर्ताओं द्वारा देखा गया।