LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य
अवैध हथियार तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई जारी

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान
– अलवर जिले में भिवाड़ी एसपी अनिल बेनीवाल के निर्देशन मे अवैध हथियार तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है। डीएसटी टीम की सूचना पर कोटकासिम और किशनगढ़बास पुलिस ने शातिर हथियार तस्करों को गिरफ्तार करते हुए बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए थे। पुलिस ने अब हथियार खरीदने वाले 9 लोगों को गिरफ्तार करते हुए हथियार भी बरामद किए हैं। एसपी अनिल बेनीवाल ने बताया कि हथियारों की खरीद करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुंडावर, खैरथल, कोटकासिम, चोपानकी औरयु आई टी फेज थर्ड थाना पुलिस की ओर से इनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।

बाईटः- अनिल बेनीवाल, एसपी भिवाड़ी
Subscribe to my channel

