उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राजनीति
भाजपा ने आयोजित किया अटल स्मृति सम्मेलन
अटल जी के सपनों को साकार कर रही है भाजपा सरकार – र्त्यम्बक त्रिपाठी

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी समारोह के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोमवार को हर्रैया ब्लॉक सभागार में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष र्त्यम्बक त्रिपाठी रहे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए र्त्यम्बक त्रिपाठी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के विकसित भारत के सपनों को आज भाजपा सरकार साकार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक विकास, डिजिटल कनेक्टिविटी और सुशासन के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है, जिससे भारत एक सशक्त एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभर रहा है।
उन्होंने कहा कि अटल जी युग पुरुष थे, जिनके व्यक्तित्व में समन्वय और सामंजस्य की अद्भुत क्षमता थी। आर्थिक सुधार, आधारभूत ढांचे का विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा, शिक्षा और गरीबी उन्मूलन के लिए उनके प्रयास आज भी प्रेरणास्रोत हैं। 24 दलों की गठबंधन सरकार का नेतृत्व करते हुए उन्होंने संतुलन और समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया तथा प्रधानमंत्री पद की गरिमा और संवैधानिक संस्थाओं की मर्यादा को सुदृढ़ किया।
विशिष्ट अतिथि एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि अटल जी द्वारा दिए गए विचारों की आज पूर्णता हो रही है। उनका व्यक्तित्व विचार और संवेदना का दुर्लभ संगम था। वे दृढ़ राष्ट्रवादी होने के साथ-साथ संवाद और सहमति के समर्थक भी थे। उन्होंने कहा कि 2027 में पार्टी की प्रचंड विजय अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी और कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में भाजपा सरकार अटल जी के विचारों को धरातल पर उतार रही है। उन्होंने कहा कि अटल जी की जन्म शताब्दी केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके उच्च आदर्शों और दूरदर्शी नेतृत्व से प्रेरणा लेने का समय है।
कार्यक्रम का संचालन विनय सिंह भारद्वाज ने किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक प्रत्यूष विक्रम सिंह सहित वीरेन्द्र गौतम, योगेन्द्र सिंह, श्रीश पाण्डेय, ध्रुव नारायण सिंह, राजेन्द्र गुप्ता, चंद्रमणि पांडेय सुदामा, शिव प्रसाद सिंह, राम सिंगार ओझा, गीता गुप्ता, किरन सिंह, धर्मध्वज सिंह, शक्ति दीप पाठक, विमलेन्द्र सिंह, परशुराम सिंह मुन्ना, सुरेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, राम स्वारथ सिंह, घनश्याम सिंह, महेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह, तेज प्रताप बहादुर, वेद प्रकाश तिवारी, राम निहोर चौधरी, बलवंत चौधरी, राधिका यादव, श्रवण तिवारी, श्रवण यादव, शिव चरण जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


