उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राजनीति
13 जनवरी को लखनऊ में निषाद पार्टी का 13वां संकल्प दिवस, बस्ती से कार्यकर्ताओं को चलने का आह्वान

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती। निषाद पार्टी का 13वां संकल्प दिवस आगामी 13 जनवरी 2026 को लखनऊ के एकना स्टेडियम में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर सोमवार को सर्किट हाउस सभागार, बस्ती में पार्टी की तैयारी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक निषाद ने की।
बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष व्यास मुनि निषाद ने कहा कि संकल्प दिवस के अवसर पर लखनऊ में मछुआ समाज का विशाल महासंगम देखने को मिलेगा। उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे अपने हक, पहचान और भविष्य के लिए कंधे से कंधा मिलाकर लखनऊ पहुंचें और एकजुटता का परिचय दें।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस रैली के माध्यम से संवैधानिक अधिकार, सामाजिक सम्मान और पहचान की बुलंद आवाज उठेगी। साथ ही उन्होंने बताया कि पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियों में जुटी है और पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी।
विशिष्ट अतिथि युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण निषाद और प्रदेश महासचिव दीपू निषाद ने कहा कि जब तक मछुआ समाज अपनी एकजुट शक्ति का प्रदर्शन नहीं करेगा, तब तक उसे उसका खोया हुआ मान-सम्मान वापस नहीं मिल सकता। उन्होंने बस्ती जिले से अधिकतम संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
तैयारी बैठक में अजय निषाद, यमुना निषाद, राम अचल निषाद, रामू निषाद, धर्मराज निषाद, रामपाल निषाद, संदीप निषाद, सीपी निषाद, प्रदीप प्रसाद, पीतांबर निषाद, अनिल निषाद, रामवचन निषाद, सुशीला निषाद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


