उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

भाजपा पर भारी पड़ सकती है ब्राम्हणों की उपेक्षा- दीन दयाल तिवारी

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। मेधा पार्टी के केन्द्रीय प्रवक्ता दीन दयाल तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी के ब्राम्हण विधायकांें की बैठक पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री पंकज चौधरी द्वारा दी गई चेतावनी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा है कि भाजपा संगठन का अनुशासन उस समय कहा चला जाता है जब क्षत्रिय विधायकों की कुटुम्ब बैठक होती है। पंकज चौधरी स्वयं कुर्मी महासभा समेत अनेक जातीय संगठनों के कार्यक्रमों में जाते ही रहते हैं।

प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से मेधा प्रवक्ता दीन दयाल तिवारी ने कहा कि भाजपा के रणनीतिकार शायद इस सच से मुंह चुरा रहे हैं कि ब्राम्हण जब तक कांग्रेस के साथ रहा उसकी सत्ता बनी रही और जब बहुजन समाज पार्टी के साथ आया और बसपा ने ‘हाथी नहीं गणेश है, ब्रम्हा , विष्णु महेश है’ का नारा दिया तो उसकी सरकार बन गई। कहा कि भाजपा में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है। लोकसभा चुनाव में करारी मुंह की खाने के बाद भी भाजपा के कुछ नेताओं में सत्ता का अहंकार सिर चढ कर बोल रहा है। कहा कि राजनीति जाति से कभी मुक्त नहीं रही किन्तु केवल ब्राम्हण विधायकों की बैठक मात्र से भाजपा नेतृत्व का सच सामने आने लगा है। कहा कि यदि पार्टी ने समय रहते संयम न बरता तो ब्राम्हणों की नाराजगी 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा पर भारी पड़ सकती है इसमें कोई संदेह नहीं।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button