अलवरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
बूथ 103 पर हुआ ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
टपूकड़ा। भारतीय जनता पार्टी मंडल टपूकड़ा के अंतर्गत बूथ नंबर 103 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 129वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बूथ अध्यक्ष टीटू गर्ग के प्रतिष्ठान पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के माध्यम से देशवासियों से संवाद करते हुए राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता, सकारात्मक सोच और नागरिक सहभागिता जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को प्रेरणादायी बताते हुए उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष महावीर पवार, श्री रमेश जांगिड़ सहित बूथ के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संगठन को और मजबूत करने तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।

Subscribe to my channel


