जम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
मेंढर: MICL स्कूल का प्रथम वार्षिक दिवस धूमधाम से सम्पन्न, जावेद अहमद राणा रहे मुख्य अतिथि

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
मेंढर।
MICL स्कूल में आज प्रथम वार्षिक दिवस बड़े हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर सरकार में जल शक्ति, वन, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण तथा जनजातीय मामलों के मंत्री जनाब जावेद अहमद राणा साहब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ कई गणमान्य व्यक्ति, अभिभावक और स्थानीय नागरिकों ने भी भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के चेयरमैन श्री मोहम्मद सादिक ने स्वागत भाषण देकर की, जिसमें उन्होंने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों और अभिभावकों का हार्दिक स्वागत किया।
इस अवसर पर छात्रों ने विविधतापूर्ण और आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें नृत्य, समूह गायन और शिक्षाप्रद प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया।
मुख्य अतिथि जनाब जावेद अहमद राणा साहब ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। दिए गए पुरस्कारों में—
ओवरऑल टॉपर,
बेस्ट इन डिसिप्लिन,
स्टूडेंट ऑफ द ईयर,
बेस्ट इन गेम्स
जैसे सम्मान शामिल थे।
राणा साहब ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में बच्चों का उत्साहवर्धन किया और स्कूल प्रबंधन की सराहना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की प्रशंसा की।
कार्यक्रम के अंत में स्कूल के शिक्षक श्री सरवर हुसैन शाह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव रखा।
समग्र रूप से MICL स्कूल का पहला वार्षिक समारोह अत्यंत सफल, आनंददायक और यादगार रहा।

Subscribe to my channel


