बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थान
विशाल बाल मेला 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति मंदिर

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
*विशाल बाल मेला 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति मंदिर*
बीकानेर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति मंदिर द्वारा 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक एक विशाल बाल मेला का आयोजन कर रहा हैl
इस बाल मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ- साथ शीतकालीन प्रशिक्षण शिविर , स्टॉल, आर्ट एण्ड क्राफ्ट गैलरी, प्रतियोगिताएं, करियर काउंसलिंग और सेमिनार जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। स्टॉल और आर्ट एण्ड क्राफ्ट गैलरी सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहेंगी, जबकि प्रशिक्षण शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। प्रतियोगिताएं 28 से 30 दिसंबर तक दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक होंगी, और सेमिनार व करियर काउंसलिंग प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक चलेगी।
कार्यक्रम का विवरण
मेले का समय: 25 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक स्थान: बीकानेर
स्टॉल और आर्ट एण्ड क्राफ्ट गैलरी समय: प्रतिदिन, सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक
शीतकालीन प्रशिक्षण शिविर
समय: प्रतिदिन, सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
गतिविधियां: नेल आर्ट, हेयर स्टाइल, मेकअप, साड़ी मेकिंग, डांस, मेहंदी प्रतियोगिताएं
समय: 28 दिसंबर 2025 से 30 दिसंबर 2025 तक, दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक
प्रतियोगिताएं: डांस, मेहंदी, नेल आर्ट, संगीत, मॉडलिंग
सेमिनार और करियर काउंसलिंग समय: प्रतिदिन, दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक रहेगाl कार्यक्रम के संयोजक डॉ.राम दयाल भाटी शिक्षाविद पिंकी शर्मा कार्यक्रम का आयोजन डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति मंदिर द्वारा आयोजित किया जा रहा हैl

Subscribe to my channel


