उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती: मतदाता नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक संपन्न

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 28 नवम्बर 2025।

कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में मतदाता नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को कार्यक्रम की प्रगति, कमियों तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी गई।

गणना प्रपत्रों की वापसी बेहद कम – एडीएम ने जताई चिंता

एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि मतदाताओं में वितरित किए गए गणना प्रपत्रों की तुलना में वापस प्राप्त एवं डिजिटाइज्ड प्रपत्रों की संख्या बहुत कम है।

उन्होंने कहा कि बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा BLO App में अनकलेक्टेबल कैटेगरी (ASD Electors) में मार्क किए गए डेटा की जानकारी राजनीतिक दलों के साथ साझा की गई है।

BLA के माध्यम से सहयोग की अपील

एडीएम ने सभी राजनीतिक दलों से अनुरोध किया कि उनके द्वारा नियुक्त बीएलए (Booth Level Agents) बीएलओ के साथ मिलकर गणना प्रपत्रों को मतदाताओं से प्राप्त कराने में सहयोग करें।

बैठक में यह भी बताया गया कि इंडियन नेशनल कांग्रेस ने अब तक केवल 86 मतदेय स्थलों पर ही बीएलए नियुक्त किए हैं, जबकि शेष स्थानों पर अब तक नियुक्ति नहीं हुई है। पार्टी को जल्द सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

गणना प्रपत्र जमा न करने पर मतदाता सूची से नाम कट सकता है

एडीएम ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2025 की मतदाता सूची में पंजीकृत सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए गए हैं।

जो मतदाता अपना फॉर्म बीएलओ को वापस नहीं करेंगे, उनका नाम आगामी निर्वाचक नामावली में शामिल नहीं किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया:

यदि मतदाता का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में है, तो उसी आधार पर विवरण भरा जाएगा।

यदि 2003 की सूची में नाम नहीं है, तो फॉर्म में पिछले कॉलम में दिए गए संबंधी के विवरण के आधार पर जानकारी अंकित की जाएगी।

किसी भी दस्तावेज को फॉर्म के साथ संलग्न नहीं करना है।

9 दिसंबर से नोटिस अभियान

जिन मतदाताओं ने अपने या संबंधी का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से संबंधित विवरण नहीं भरा है, उन्हें 09 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 के बीच नोटिस जारी किया जाएगा।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी इनसे भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 13 दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज लेकर नोटिस का निस्तारण करेंगे।

बैठक में शामिल अधिकारी व प्रतिनिधि

बैठक में बड़ी संख्या में अधिकारी एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—

ओम प्रकाश, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी

सुभाष चन्द्र सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय)

बाबू राम सिंह, पीसीसी, इंडियन नेशनल कांग्रेस

अजय पाल, कार्यालय व्यवस्था प्रमुख, भारतीय जनता पार्टी

अभिषेक आर्या, जिला महासचिव, अपना दल (एस)

जावेद पिंडारी, जिला उपाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी

के.के. तिवारी, सचिव मण्डल सदस्य, माकपा

अनिल कुमार गौतम, जिलाध्यक्ष, बसपा

अब्दुल कय्यूम, जिला सचिव, आम आदमी पार्टी

अंत में एडीएम ने सभी दलों व अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों से पुनः अवगत कराते हुए बैठक का समापन किया।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button