देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थान
बीकानेर — शब्दमय रंग संस्थान की कला श्रृंखला-10 में कविता और चित्रकला का अनूठा संगम

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर, 23 नवंबर।
शब्दमय रंग संस्थान द्वारा आयोजित कला श्रृंखला-10 में साहित्य और चित्रकला की शानदार प्रस्तुति देखने को मिली। इस विशिष्ट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध कवियत्री विनता शर्मा उपस्थित रहीं। उन्होंने अपनी प्रभावशाली कविता “अस्तित्व बौद्ध के मुखोटे” का वाचन किया, जिसके साथ चित्रकार राम कुमार भादाणी द्वारा लाइव चित्र संयोजन किया गया। कविता के हर भाव और लय को रंगों के माध्यम से उकेरने की उनकी निपुणता ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का संचालन संस्थान के वरिष्ठ चित्रकार हरिगोपाल सन्नू हर्ष के निर्देशन में किया गया। उन्होंने बताया कि चित्र संयोजन में रंगों के अंतराल और संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे विषय की मार्मिकता और प्रभावशीलता बरकरार रहे।
संस्थान के चित्रकार धर्मा स्वामी ने कहा कि भादाणी की कला कविता के भावों को दृश्य रूप में प्रस्तुत करने की एक अद्वितीय शैली रखती है। दर्शकों व कला-प्रेमियों ने प्रदर्शन को बहुत सराहा और अपनी भावनाएँ व्यक्त कीं।
मुख्य अतिथि कवियत्री विनता शर्मा ने भी कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि शब्दमय रंग संस्थान की यह कला श्रृंखला उनके लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रही — “लाइव पेंटिंग में कविता के भावों और रंगों का जो सम्मिश्रण देखने को मिला, वह मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा।”
कला और साहित्य के इस संगम ने न केवल दर्शकों को भावविभोर किया, बल्कि बीकानेर की कला जगत में भी नई ऊर्जा का संचार किया।

Subscribe to my channel


