देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

श्री रावल मल्लीनाथ जी के भव्य मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर निमंत्रण एवं श्रद्धासुमन यात्रा कालेवा पहुँची, क्षत्रिय समाज के सरदारों ने श्रद्धासुमन अर्पित करने हेतु ₹16.96 लाख की घोषणा की

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

श्री रावल मल्लीनाथ जी के भव्य मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर निमंत्रण एवं श्रद्धासुमन यात्रा कालेवा पहुँची, क्षत्रिय समाज के सरदारों ने श्रद्धासुमन अर्पित करने हेतु ₹16.96 लाख की घोषणा की

महंत श्री गणेशपुरी जी महाराज के पावन सान्निध्य तथा कुँवर हरिशचंद्र सिंह जसोल के नेतृत्व में जारी यात्रा, क्षत्रिय समाज के सरदारों ने उत्साहपूर्वक लगाईं श्रद्धासुमन की ओळियाँ

तिलवाड़ा, 18 अक्टूबर 2026। मालाणी क्षेत्र की गौरवशाली धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा जनसहभागिता को व्यापक स्वरूप देने के उद्देश्य से श्री रावल मल्लीनाथ श्री राणी रूपादे संस्थान, तिलवाड़ा द्वारा निकाली जा रही निमंत्रण एवं श्रद्धासुमन यात्रा रविवार को कालेवा गाँव पहुँची। श्री नर्बदेश्वर महादेव मंदिर, जसोल के महंत श्री श्री 1008 श्री गणेशपुरी जी महाराज के पावन सान्निध्य तथा संस्थान की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कुँवर हरिशचंद्र सिंह जसोल के नेतृत्व में जारी यात्रा का कालेवा गाँव में क्षत्रिय समाज के सरदारों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस अवसर पर श्री रावल मल्लीनाथ जी के भव्य मंदिर के निर्माण तथा प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव हेतु क्षत्रिय समाज के सरदारों ने अपने श्रद्धाभाव के अनुरूप कालेवा में कुल ₹16,96,000 की राशि श्रद्धासुमन के रूप में अर्पित करने की घोषणा की।

संस्थान के सचिव सुमेर सिंह वरिया ने बताया कि मालाजाल–तिलवाड़ा परिसर में संत शिरोमणि श्री रावल मल्लीनाथ जी के भव्य मंदिर का निर्माण प्रगति पर है। इस मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव आगामी 2 सितम्बर 2027 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष द्वितीया (भादवा बीज) पर आयोजित होगा। महोत्सव में व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शारदीय नवरात्रा की बीज पर श्री रावल मल्लीनाथ जी की जन्मस्थली गोपड़ी से निमंत्रण एवं श्रद्धासुमन यात्रा प्रारंभ की गई थी।

रविवार को पूज्य महंत श्री श्री 1008 श्री गणेशपुरी जी महाराज के पावन सान्निध्य में यात्रा कालेवा गाँव पहुँची। यहाँ क्षत्रिय समाज के सरदारों से आत्मीय भेंट कर मंदिर निर्माण एवं आगामी प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की जानकारी दी गई। साथ ही सर्व समाज से महोत्सव में सपरिवार सहभागिता का आह्वान किया गया। इस दौरान क्षत्रिय समाज के सरदारों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ अपने भाव के अनुरूप श्रद्धासुमन अर्पित करने की ओळियाँ लगाईं।

कालेवा गाँव में श्रद्धासुमन अर्पित करने हेतु ₹16,96,000 की घोषणा

कालेवा गाँव में श्रद्धासुमन अर्पित करने की घोषणा के अंतर्गत मंगल सिंह का परिवार – उम्मेद सिंह, राम सिंह, कल्याण सिंह, ईश्वर सिंह, तगत सिंह, दलपत सिंह, महेंद्र सिंह एवं प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से ₹1,51,000, नवल सिंह का परिवार – सोहन सिंह, बलवंत सिंह, गुलाब सिंह, गोपाल सिंह, जसवंत सिंह एवं नकत सिंह ने संयुक्त रूप से ₹9,51,000, भूर सिंह का परिवार – भवानी सिंह, हीर सिंह एवं पुष्पेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से ₹1,01,000, रेवंत सिंह का परिवार – राण सिंह, मनोहर सिंह, छतर सिंह, रघुवीर सिंह एवं अमर सिंह ने संयुक्त रूप से ₹2,51,000, मूल सिंह का परिवार – लाल सिंह, जालम सिंह, हरि सिंह, खुमाण सिंह, साँग सिंह, तेज सिंह एवं दीप सिंह ने संयुक्त रूप से ₹1,31,000 तथा भीम सिंह एवं गंगा सिंह, महेंद्र सिंह, भूपेन्द्र सिंह जसोलिया परिवार ने संयुक्त रूप से ₹1,11,000 की राशि श्रद्धासुमन के रूप में अर्पित करने की घोषणा की।

प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कुँवर हरिशचंद्र सिंह जसोल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संत शिरोमणि श्री रावल मल्लीनाथ जी एवं श्री राणी रूपादे जी मालाणी की धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक एकता के प्रमुख आधार हैं। श्री रावल मल्लीनाथ जी के भव्य मंदिर का निर्माण मालाणी की गौरवशाली धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा श्री रावल मल्लीनाथ जी के शौर्य, पराक्रम, धर्मनिष्ठा एवं लोककल्याणकारी आदर्शों को भावी पीढ़ियों तक पहुँचाने का महत्त्वपूर्ण प्रयास है। श्री राणी रूपादे जी की भक्ति, समानता, सामाजिक समरसता एवं मानव सेवा की प्रेरणादायी परंपरा समाज को एकता एवं सद्भाव का संदेश देती है। उन्होंने कालेवा के क्षत्रिय समाज के सरदारों द्वारा व्यक्त श्रद्धा एवं उदारतापूर्वक श्रद्धासुमन अर्पित करने की घोषणाओं की सराहना करते हुए सर्व समाज से प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान किया।

इस यात्रा का उद्देश्य श्री रावल मल्लीनाथ जी द्वारा स्थापित मालाणी क्षेत्र के उन सभी गाँवों तक पहुँचना है, जहाँ उनके वंशज एवं परिवारजन निवास करते हैं। यात्रा के दौरान इन गाँवों में पहुँचकर उनसे मालाजाल–तिलवाड़ा में श्री रावल मल्लीनाथ जी के नवनिर्मित मंदिर के निर्माण हेतु उनके भाव के अनुरूप श्रद्धासुमन अर्पित करने का आह्वान किया जाएगा।

आगामी प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की योजना पर विस्तार से चर्चा कर उनके माध्यम से संपूर्ण मालाणी क्षेत्र की छत्तीस कौम को इस ऐतिहासिक एवं भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में सहभागी बनने का आह्वान करते हुए आमंत्रित किया जाएगा।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button