देशधर्मबाड़मेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
चवा धाम में गूंजे मां उजली बायोसा के जयकारे, विशाल भजन संध्या में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
आस्था और भक्ति के रंग में रंगा चवा धाम, देर रात तक भजनो पर झूमते रहे श्रद्धालु

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
चवा (बाड़मेर)। मां उजली बायोसा की आराधना और भक्ति के उल्लास के बीच चवा धाम में “एक शाम मां उजली बायोसा के नाम” विशाल भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। श्री मां बायोसा मंदिर विकास संस्थान, चवा (बाड़मेर) एवं मारु लोहार समाज युवा संगठन के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, समाजबंधुओं और ग्रामीणों ने भाग लेकर मां के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। पूरे आयोजन स्थल पर मां बायोसा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
शुक्रवार को आयोजित जागरण एवं भजन संध्या में प्रसिद्ध गायिका आस्था खारवाल तथा नारायण माजी राणा एंड पार्टी ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मधुर भजनों और मां की महिमा के गुणगान के बीच श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे। भजन संध्या के दौरान पूरा परिसर मां बायोसा के जयकारों से गूंजता रहा और श्रद्धालुओं ने भक्ति संगीत का आनंद लिया।
शनिवार को मां की महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लाभार्थियों द्वारा मां की आरती की गई तथा श्रद्धालुओं ने दर्शन कर प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का सुंदर संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर श्री मां बायोसा मंदिर विकास संस्थान के अध्यक्ष तुलसाराम चवा एवं कमेटी सदस्यों की मौजूदगी में रूपरेखा तैयार कर व्यवस्थाएं की गईं। आयोजन में समाज के लोगों, श्रद्धालुओं, भक्त-भाविकों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
इस भव्य आयोजन ने चवा धाम में भक्ति और श्रद्धा का अनूठा वातावरण बना दिया। मां उजली बायोसा के जयकारों के बीच संपन्न हुई भजन संध्या ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद के साथ सामाजिक एकता का संदेश भी दिया।

Subscribe to my channel


