बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा ‘नवरंग’ डांडिया उत्सव का भव्य आयोजन; उल्लास के बीच सर्वाइकल कैंसर जागरूकता अभियान का हुआ आगाज

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर क्लब नरेषा (राज रिसॉर्ट) में सपारिवारिक गरबा एवं डांडिया उत्सव ‘नवरंग’ का भव्य आयोजन अत्यंत धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस भव्य आयोजन में रोटरी सदस्यों, उनके परिजनों तथा शहर के गणमान्य अतिथियों सहित लगभग 250 लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद बालोतरा के सभापति योगेश गहलोत अपने परिवार सहित उपस्थित रहे। रोटरी क्लब परिवार द्वारा उनका साफा पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर पारंपारिक तरीके से आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सभापति गहलोत ने रोटरी क्लब के सामाजिक और सांस्कृतिक सरोकारों की मुक्तकंठ से सराहना की। सर्वाइकल कैंसर जागरूकता अभियान का औपचारिक शुभारंभ
उत्सव और खुशी के इस माहौल के बीच रोटरी क्लब बालोतरा ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए गर्भाशय ग्रीवा कैंसर (Cervical Cancer) जागरूकता अभियान की औपचारिक शुरुआत की। क्लब सचिव सीए अभिषेक जिंदल ने बताया कि आयोजन स्थल पर सर्वाइकल कैंसर जागरूकता के विशेष पोस्टर और बैनर प्रमुखता से प्रदर्शित किए गए। उन्होंने कहा कि “आप किसी ऐसी बीमारी से नहीं लड़ सकते जिसके बारे में आप जानते ही न हों”, इसी सोच के साथ इस अभियान की नींव रखी गई है। क्लब द्वारा इस जागरूकता अभियान को आगे भी बड़े स्तर पर निरंतर जारी रखा जाएगा। पोस्टर के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए बीमारी के लक्षण, बचाव, स्क्रीनिंग जांच और HPV टीकाकरण (HPV Vaccination) की विस्तृत जानकारी दी गई। मेडी डांस एकेडमी ने निभाई निर्णय की भूमिका; विजेताओं को मिला पुरस्कारमहोत्सव में आयोजित विभिन्न डांडिया एवं गरबा प्रतियोगिताओं में निर्णायक (Judge) की भूमिका मेडी डांस एकेडमी के मेडी सर एवं स्वरूपा जी ने निभाई। क्लब की ओर से उनका भी शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह (Memento) भेंट कर सम्मान किया गया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ नृत्य (Best Dance) और सर्वश्रेष्ठ परिधान (Best Dress) सहित विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।क्लब अध्यक्ष हितेन्द्र छाजेड़ एवं मीडिया प्रभारी सीए ओमप्रकाश बांठिया ने मुख्य अतिथि, निर्णायक मंडल, भामाशाहों एवं उपस्थित सभी रोटरी सदस्यों व अतिथियों का इस सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।

Subscribe to my channel


