धर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

श्री रावल मल्लीनाथ जी के भव्य मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर निमंत्रण एवं जनसहयोग यात्रा टापरा एवं दाखा पहुँची, दोनों गाँवों में ₹34.84 लाख के सहयोग की घोषणा

श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज एवं महंत श्री गणेशपुरी जी महाराज के पावन सान्निध्य तथा कुँवर हरिशचंद्र सिंह जसोल के नेतृत्व में निकली यात्रा, क्षत्रिय समाज के सरदारों ने उत्साहपूर्वक लगाईं आर्थिक सहयोग की ओळियाँ

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

तिलवाड़ा, 15 अक्टूबर 2026। मालाणी क्षेत्र की गौरवशाली धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा जनसहभागिता को व्यापक स्वरूप देने के उद्देश्य से श्री रावल मल्लीनाथ श्री राणी रूपादे संस्थान, तिलवाड़ा द्वारा निकाली जा रही निमंत्रण एवं जनसहयोग यात्रा गुरुवार को टापरा एवं दाखा गाँव पहुँची। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वरनाथ महादेव मठ मंदिर, गाजियाबाद के पीठाधीश्वर श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज एवं श्री नर्बदेश्वर महादेव मंदिर, जसोल के महंत श्री श्री 1008 श्री गणेशपुरी जी महाराज के पावन सान्निध्य तथा संस्थान की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कुँवर हरिशचंद्र सिंह जसोल के नेतृत्व में आयोजित यात्रा का दोनों गाँवों में क्षत्रिय समाज के सरदारों एवं ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस अवसर पर श्री रावल मल्लीनाथ जी के भव्य मंदिर सहित पंच मंदिरों के निर्माण एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव हेतु टापरा में ₹12,58,200 तथा दाखा में ₹22,26,000 सहित कुल ₹34,84,200 की आर्थिक सहयोग राशि घोषित की गई।

संस्थान के सचिव सुमेर सिंह वरिया ने बताया कि मालाजाल–तिलवाड़ा परिसर में श्री रावल मल्लीनाथ जी के भव्य मंदिर एवं दक्षिणमुखी श्री हनुमान जी मंदिर तथा पालिया परिसर में श्री चक्रेश्वरी माता मंदिर, श्री नर्बदेश्वर महादेव मंदिर एवं श्री चामुण्डा माता मंदिर का निर्माण प्रगति पर है। इन पंच मंदिरों का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव आगामी 2 सितम्बर 2027 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष द्वितीया (भादवा बीज) पर प्रस्तावित है। महोत्सव में व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शारदीय नवरात्रा की बीज पर श्री रावल मल्लीनाथ जी की जन्मस्थली गोपड़ी से निमंत्रण एवं जनसहयोग यात्रा प्रारंभ की गई थी।

गुरुवार को पूज्य संतों के पावन सान्निध्य में यात्रा सर्वप्रथम टापरा एवं इसके पश्चात दाखा गाँव पहुँची। दोनों स्थानों पर क्षत्रिय समाज के सरदारों एवं ग्रामवासियों से आत्मीय भेंट कर मंदिर निर्माण एवं प्रस्तावित प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की जानकारी दी गई। साथ ही सर्व समाज से महोत्सव में सपरिवार सहभागिता एवं जनसहयोग का आह्वान किया गया। इस दौरान क्षत्रिय समाज के सरदारों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग की ओळियाँ लगाईं।

टापरा गाँव में ₹12,58,200 के सहयोग की घोषणा

टापरा गाँव में घोषित आर्थिक सहयोग राशि के अंतर्गत प्रवीण सिंह सुपुत्र भैरू सिंह ने ₹1,11,000, भवानी सिंह सुपुत्र रतन सिंह ने ₹1,21,000, महेंद्र सिंह सुपुत्र रतन सिंह ने ₹51,000, छैल सिंह सुपुत्र जोगराज सिंह ने ₹2,51,000, कालु सिंह सुपुत्र मथर सिंह ने ₹1,11,000, विजय सिंह सुपुत्र रिड़मल सिंह ने ₹1,00,000, भरत सिंह सुपुत्र बलवंत सिंह ने ₹31,000, अनोप सिंह सुपुत्र उत्तम सिंह ने ₹11,000, मनोहर सिंह सुपुत्र नरपत सिंह ने ₹21,000, विजय सिंह सुपुत्र नरपत सिंह ने ₹21,000, दलपत सिंह सुपुत्र नरपत सिंह ने ₹31,000, राण सिंह सुपुत्र चैन सिंह ने ₹41,000, विक्रम सिंह सुपुत्र दिलीप सिंह ने ₹1,01,000, नाथू सिंह सुपुत्र भवानी सिंह ने ₹1,11,000, अकेसिंह सुपुत्र पूंजराज सिंह ने ₹11,000, उम्मेद सिंह सुपुत्र भैरू सिंह ने ₹11,000, विजयराज सिंह सुपुत्र उदयराज सिंह ने ₹51,000, हड़मत सिंह सुपुत्र किशोर सिंह ने ₹51,000, मुकन सिंह सुपुत्र किशोर सिंह ने ₹5,100, पहाड़ सिंह सुपुत्र हड़मत सिंह ने ₹5,100 तथा ईश्वर सिंह सुपुत्र नारायण सिंह ने ₹11,000 की आर्थिक सहयोग राशि घोषित की।

दाखा गाँव में ₹22,26,000 के सहयोग की घोषणा

दाखा गाँव में घोषित आर्थिक सहयोग राशि के अंतर्गत गुलाब सिंह सुपुत्र धूड़ सिंह ने ₹2,51,000, उम्मेद सिंह एवं आनंद सिंह ने संयुक्त रूप से ₹1,11,000, छैल सिंह सुपुत्र पर्बत सिंह, मग सिंह व जोगसिंह सुपुत्र जेतमाल सिंह तथा रूघनाथ सिंह व मनोहर सिंह सुपुत्र भीम सिंह ने संयुक्त रूप से ₹1,25,000, जोगराज सिंह, जबर सिंह, मग सिंह, छैल सिंह, देवी सिंह एवं नेपाल सिंह सुपुत्रगण सुजान सिंह ने संयुक्त रूप से ₹5,11,000, मोहन सिंह व भबूत सिंह सुपुत्र इंद्र सिंह तथा राम सिंह, चंद्रपाल सिंह एवं नारायण सिंह सुपुत्रगण रतन सिंह ने संयुक्त रूप से ₹2,01,000, रणजीत सिंह सुपुत्र राज सिंह ने ₹51,000, राम सिंह एवं गोविंद सिंह सुपुत्रगण मंगल सिंह ने संयुक्त रूप से ₹1,11,000, देवी सिंह सुपुत्र आनंद सिंह ने ₹1,01,000, मोती सिंह सुपुत्र आनंद सिंह ने ₹51,000, करण सिंह सुपुत्र भूर सिंह ने ₹51,000, दलपत सिंह सुपुत्र आम्ब सिंह ने ₹51,000, सुरेंद्र सिंह सुपुत्र रतन सिंह ने ₹25,000, बलवंत सिंह सुपुत्र जब्बर सिंह ने ₹1,11,000, जालम सिंह सुपुत्र भैरू सिंह ने ₹51,000, हीर सिंह सुपुत्र जीवराज सिंह ने ₹11,000, प्रेम सिंह सुपुत्र अर्जुन सिंह, गुलाब सिंह व तन सिंह सुपुत्रगण भोपाल सिंह तथा पुष्पेंद्र सिंह सुपुत्र छैल सिंह ने संयुक्त रूप से ₹1,11,000, नारायण सिंह सुपुत्र आम्ब सिंह ने ₹21,000, चंद्रपाल सिंह सुपुत्र किशन सिंह ने ₹1,25,000, स्वरूप सिंह सुपुत्र रिड़मल सिंह ने ₹11,000, सवाई सिंह सुपुत्र रिड़मल सिंह ने ₹11,000, धन सिंह सुपुत्र नाथू सिंह ने ₹11,000, देवी सिंह सुपुत्र हेम सिंह ने ₹11,000, जोग सिंह सुपुत्र भूर सिंह ने ₹11,000 तथा देवी सिंह सुपुत्र पदम सिंह ने ₹1,01,000 की आर्थिक सहयोग राशि घोषित की।

प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कुँवर हरिशचंद्र सिंह जसोल ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संत शिरोमणि श्री रावल मल्लीनाथ जी एवं श्री राणी रूपादे जी मालाणी की धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक एकता के प्रमुख आधार हैं। पंच मंदिरों का निर्माण मालाणी की गौरवशाली धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा श्री रावल मल्लीनाथ जी के शौर्य, पराक्रम, धर्मनिष्ठा एवं लोककल्याणकारी आदर्शों को भावी पीढ़ियों तक पहुँचाने का महत्त्वपूर्ण प्रयास है। श्री राणी रूपादे जी की भक्ति, समानता, सामाजिक समरसता एवं मानव सेवा की प्रेरणादायी परंपरा समाज को एकता एवं सद्भाव का संदेश देती है। उन्होंने टापरा एवं दाखा के क्षत्रिय समाज के सरदारों द्वारा व्यक्त श्रद्धा एवं उदार जनसहयोग की सराहना करते हुए सर्व समाज से प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में अधिकाधिक सहभागिता तथा तन, मन और धन से सहयोग का आह्वान किया।

निमंत्रण एवं जनसहयोग यात्रा के माध्यम से आगामी दिनों में मालाणी क्षेत्र के विभिन्न गाँवों में पहुँचकर सर्व समाज को पंच मंदिरों के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में सपरिवार पधारने का निमंत्रण दिया जाएगा।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button