बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

गुरुदर्शन के पश्चात् श्रावक-श्राविकाएँ पहुंचे बालोतरा

नवरात्रा में तेरापंथ भवन में आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम कल दीक्षार्थी जहान मंगल भावना समारोह

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

महानतपस्वी, शान्तिदूत, युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की प्रबद्ध सुशिष्या प्रोफ़ेसर डॉ. साध्वी श्री मंगलप्रया जी का चातुर्मास बालोतरा के तेरापंथ भवन में चल रहा है। साध्वी श्री प्रेरणा से श्रावक-श्राविकाओं का विशाल संघ गुरुदर्शन यात्रा के रूप में लाडनूं पहुंचा। जहाँ हजारों की संख्या में चार-तीर्थ- गुरु सेवा, उपासना प्रवचन मादि का आनन्द ले रहे हैं। तेरापंथ सभा वालोतरा के अध्यक्ष राणमलजी फोला मेहता, उपाध्यक्ष ललित जी जीरावला, मंत्री मोहनलाल जी बाफना, कोषाध्यक्ष देवीलाल जी ओस्तवाल

सहित महिला मंडल, युवक परिषद आदि संस्थानों के पूज्यप्रवरों की साक्षात् सन्निधि प्राप्त हुई । पद्माधिकारियों ने बालोतरा चातुर्मास की गतिविधियों’ की अवगति निवेदित की। लगभग त्रिदिवसीय यात्रा के पश्चात् संघ ने साध्वीश्री के दर्शन किए।

सभा मंत्री मोहनलाल जी बाफना ने गुरु सनिधि के सुख-संवाद निवेदित किए।

प्रोफेसर साध्वी मंगलप्रज्ञा जी ने कहा- इस बार लाडनूं में योगक्षेम वर्ष का विशेष आयोजन हो रहा है। चातुर्मास के पश्चात् गुरु निर्देशानुसार हमें भी लाडनूं की ओर विहार करना है। गुरु की पावन शरण में पहुंचना है।

साध्वीश्री के सानिध्य में नवरात्रा में विशेष आध्या-त्मिक अनुष्ठान करवाए जाएंगे। प्रातः प्रवचन में एवं रात्रि में भी अनुष्ठान होंगे। साध्वी श्री जी ने फरमाया- 18 जनवरी 2026 को आचार्य श्री महाश्रमण जी के सान्निध्य में लाडनूं , जैन विश्वभारती में दीक्षा समारोह आयोजित,जिसमें बोरावड़ निवासी सूरत प्रवासी प्रवीण वेताला का पुत्र जहान भी दीक्षित होगा। तेरापंथ सभा मंत्री मोहनलाल जी ने कहा दीक्षार्थी जहान वेताला का “मंगलभावना समारोह” 11 अक्टूबर 2026 को प्रात: 9.15 बजे प्रोफेसर डॉ. साध्वी श्री मंगल प्रज्ञा जी के सान्निध्य-में आयोजित होगा। इस अवसर पर सम्पूर्ण जैन समाज सपरिवार तेरापंथ पहुंच कर कार्यक्रम में संभागी बनें और दीक्षार्थी के प्रति मंगलभाव प्रेषित करे ।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button