LIVE TVअपराधदेवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
देवेंद्रनगर पुलिस को बड़ी सफलता 9 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक
*देवेंद्रनगर पुलिस को बड़ी सफलता 9 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार*
सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु के प्रकरण में न्यायालयीन कार्यवाही से बच रहा था आरोपी
थाना देवेन्द्रनगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए विगत लगभग 9 वर्षों से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम श्रेणी, पन्ना के न्यायालय में लंबित प्रकरण क्रमांक 278/17, धारा 279, 337 एवं 304(ए) भा.दं.वि.से संबंधित प्रकरण में आरोपी प्रेमलाल कोल, पिता धानू कोल, उम्र 49 वर्ष, निवासी डूडा, थाना उचेहरा, जिला सतना के विरुद्ध स्थाई वारंट जारी किया गया था। उक्त प्रकरण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु होने से संबंधित है।आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था तथा न्यायालयीन कार्यवाही के लिए उपस्थित नहीं हो रहा था।
पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशों के पालन में थाना देवेन्द्रनगर पुलिस द्वारा स्थाई वारंटियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसीक्रम में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी प्रेमलाल कोल की तलाश की तथा उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के पश्चात आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जाने के आदेश पारित किए गए।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उनि. संतोष सिंह यादव, प्र.आर. राजवेंद्र सिंह, राजीव मिश्रा, अशोक बागरी, आनंद बागरी एवं आरक्षक ब्रजेन्द्र तथा दिनेश सोलंकी का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस टीम की सक्रियता एवं प्रभावी कार्यवाही की सराहना करते हुए टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

Subscribe to my channel


