बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
महावीर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में एक्यूप्रेशर, सुजोक और आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाओं का शुभारंभ
इंडस्ट्रियल एरिया स्थित अस्पताल में अब नियमित रूप से मिलेगी चिकित्सा सुविधा, डॉ. अंजनी कुमार देंगे सेवाएं

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
महावीर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित अस्पताल में एक्यूप्रेशर, सुजोक एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाओं का शुभारंभ किया गया। इन सेवाओं के माध्यम से विभिन्न रोगों के उपचार के लिए मरीजों को वैकल्पिक एवं पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
खूबचंद महावीरचंद डागा चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर शांतिलाल डागा ने बताया कि अस्पताल में एक्यूप्रेशर, सुजोक एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाओं का नियमित संचालन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक किया जाएगा।
महावीर इंटरनेशनल के संरक्षक पारसमल भंडारी एवं ओमप्रकाश बांठिया ने बताया कि इन चिकित्सा सेवाओं के अंतर्गत विभिन्न रोगों के उपचार के लिए चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. अंजनी कुमार अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि महावीर इंटरनेशनल भी इस सेवा कार्य में संयुक्त रूप से सहयोग करेगा।
महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष जवाहरलाल हुंडिया ने कहा कि एक्यूप्रेशर एवं सुजोक चिकित्सा सेवाओं के नियमित संचालन में डागा हॉस्पिटल, डागा ट्रस्ट तथा महावीर इंटरनेशनल के सदस्य सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने और समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाना है।
कार्यक्रम में गणमान्य लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल के पूर्व अध्यक्ष जवेरीलाल मेहता, धर्मेश चोपड़ा, सचिव अशोक व्यास, कोषाध्यक्ष महावीर बोकड़िया, प्रभारी महेंद्र चोपड़ा एवं गौतम दांती सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वहीं, ट्रस्ट की ओर से अशोक कुमार, आनंद कुमार एवं हनुमान डागा ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
एक्यूप्रेशर, सुजोक एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाओं की शुरुआत को क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार तथा सामाजिक सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Subscribe to my channel


