उत्तर प्रदेशधर्मबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर आर्य समाज नई बाजार में भव्य वैदिक यज्ञ आयोजित

 बस्ती 11अक्टूबर।

*शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर आर्य समाज नई बाजार में भव्य वैदिक यज्ञ आयोजित*

बस्ती। आर्य समाज नई बाजार, बस्ती द्वारा शारदीय नवरात्र के पावन शुभारंभ के अवसर पर विशेष वैदिक यज्ञ एवं विचार गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य यजमान नवल किशोर चौधरी कोषाध्यक्ष भारत स्वाभिमान समिति बस्ती ने इस अवसर पर वैदिक ऋचाओं के सस्वर पाठ और हवन कुंड में विशेष आहुतियों के साथ समाज कल्याण की प्रार्थना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि नवरात्र केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि प्रकृति और संस्कृति के समन्वय का पर्व है। वेदों में ईश्वर की अनंत शक्तियों को नमन करते हुए शक्ति उपासना का विधान बताया गया है। ऋतु परिवर्तन के इस संधिकाल में वैदिक यज्ञ का आयोजन जनस्वास्थ्य और वातावरण की शुद्धि के लिए अत्यंत फलदायी है।

यज्ञ कराते हुए योगाचार्य गरुण ध्वज पाण्डेय ने नवरात्र के आध्यात्मिक, स्वास्थ्य एवं वैज्ञानिक पहलुओं को बताते हुए कहा कि शरद् ऋतु के आगमन पर मौसम परिवर्तन के कारण शरीर में दोषों का असंतुलन होना स्वाभाविक है। ऐसे में व्रत और उपवास से शरीर का शोधन होता है, जबकि योग और प्राणायाम से रोग प्रतिरोधक क्षमता सुदृढ़ होती है। यज्ञ की अग्नि में दी जाने वाली सात्विक आहुतियों एवं मंत्रोच्चार से न केवल वायुमंडल के सूक्ष्म विषाणु नष्ट होते हैं, बल्कि जनमानस को मानसिक शांति व सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।”

इस गरिमामयी अवसर पर अनूप कुमार त्रिपाठी, नितेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विश्वनाथ आर्य, शिव श्याम, रजनीश कुमार, राधा देवी, कार्तिकेय, नीलम मिश्रा, अष्कृता मिश्रा, राजेश्वरी, रिमझिम, कृष्णा गौतम, अरविंद साहू, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यज्ञ के उपरांत सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

गरुण ध्वज पाण्डेय

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button