बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बीकानेर में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के दो दिवसीय विभाग कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग का आयोजन बीकानेर स्थित ओसवाल पंचायती भवन में किया गया। अभ्यास वर्ग में संगठन के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
कार्यक्रम में क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद कुमार का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने संगठन की कार्यपद्धति, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा समाजहित के विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए।
अभ्यास वर्ग के दौरान आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा आने वाले समय में किए जाने वाले कार्यों की रणनीति तैयार की गई। साथ ही नशामुक्त समाज के निर्माण को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने, युवाओं को इससे दूर रखने तथा जनजागरण के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया।
वर्ग के दौरान संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अरविंद धारणिया को बज्जू का सह-संयोजक दायित्व सौंपा गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Subscribe to my channel


