उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती नेशनल प्रेस क्लब के कार्ड वितरण कार्यक्रम में व्यासमणि त्रिपाठी सम्मानित

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। बस्ती नेशनल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित आईडी कार्ड वितरण कार्यक्रम में पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को सदस्यता कार्ड प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान बस्ती टाइम्स 24 के मुख्य संपादक व्यासमणि त्रिपाठी को भी नेशनल प्रेस क्लब की सदस्यता का आईडी कार्ड प्रदान किया गया।

इस अवसर पर नेशनल प्रेस क्लब के संरक्षक एवं मीडिया दस्तक के डायरेक्टर अशोक कुमार श्रीवास्तव ने व्यासमणि त्रिपाठी का आईडी कार्ड चेक कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और पत्रकारों को निष्पक्षता, सत्यता एवं जिम्मेदारी के साथ समाज के प्रति अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने व्यासमणि त्रिपाठी को सदस्यता प्राप्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हित में एकजुट होकर कार्य करने पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण रहा और उपस्थित सदस्यों ने नेशनल प्रेस क्लब के माध्यम से पत्रकारों की समस्याओं एवं हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button