उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती में कांवड़ भक्तों की सेवा में पहुंचे राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह, भव्य आयोजन के लिए तेज प्रताप सिंह की सराहना

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 9 अगस्त 2026। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात दिनेश प्रताप सिंह का बस्ती जनपद आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने फुटहिया चौराहा स्थित मां शांति सेवा संस्थान, बस्ती के अध्यक्ष तेज प्रताप सिंह (सुडडू) द्वारा आयोजित श्री बाबा भदेश्वरनाथ कांवड़ महोत्सव 2026 के तहत कांवड़ भक्तों के स्वागत एवं सेवा कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम में पहुंचने पर संस्थान के अध्यक्ष तेज प्रताप सिंह ने राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह का स्वागत किया। इसके साथ ही उद्यान विभाग के संयुक्त निदेशक एवं जिला उद्यान अधिकारी सहित अन्य उपस्थित अधिकारियों ने भी राज्यमंत्री का स्वागत किया।
इस अवसर पर राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कांवड़ भक्तों की सेवा के लिए आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की सराहना करते हुए तेज प्रताप सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं की सेवा करना सराहनीय कार्य है और ऐसे आयोजनों से समाज में सेवा एवं समर्पण की भावना मजबूत होती है।
राज्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार धार्मिक आयोजनों एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए विशेष रूप से तत्पर है। कांवड़ियों की आस्था को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर, शुद्ध पेयजल सहित आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही कांवड़ यात्रियों के स्वागत के लिए कई स्थानों पर पुष्प वर्षा भी कराई जाती है।
कार्यक्रम के दौरान कांवड़ भक्तों की सेवा, स्वागत एवं व्यवस्थाओं को लेकर आयोजकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए सेवा और स्वागत की व्यवस्थाएं की गईं।
राज्यमंत्री ने आयोजन से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए धार्मिक एवं सामाजिक सेवा के ऐसे कार्यों को आगे भी जारी रखने का आह्वान किया।

Subscribe to my channel


