उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

भानपुर तहसील दिवस में 45 शिकायतें प्राप्त, 3 का मौके पर हुआ निस्तारण

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 01 अगस्त 2026। जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को भानपुर तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) का आयोजन उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका समाधान कराया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का शीघ्र और निष्पक्ष निस्तारण है।

तहसील दिवस में कुल 45 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव निगम, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, जिला पंचायत अधिकारी घनश्याम सागर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, सहायक श्रमायुक्त सचिन सिंह, डीएचओ अरुण त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी पुलिस अनिल कुमार सिंह, तहसीलदार पंकज कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार कृष्ण मोहन यादव, पूजा वर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button