बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

छात्रों को दी अभ्यास पुस्तिकाएं

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा

महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पोशाल नगर असाड़ा में छात्र-छात्राओं को अभ्यास पुस्तिका प्रदान की गई। आयोजित कार्यक्रम में संरक्षक पारसमल भंडारी ने शा पुखराज पारसमल चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से दी जा रही अभ्यास पुस्तिकाओं के लिए ट्रस्ट का आभार ज्ञापित किया। पूर्व अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम बांठिया ने अपेक्स के पूर्व महासचिव पारसमल गोलेछा के सहयोग के साथ ही प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए ,उनके द्वारा समय समय पर दिए जाने योगदान की उल्लेख करते हुए, विद्यालयो में बच्चो को शिक्षा के माध्यम से भविष्य में और आगे बढ़ने का तथा जीवन में राष्ट्र विकास के लिए अग्रसर होने का आव्हान किया। जॉन चेयरमैन महेंद्र चोपड़ा ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हेतु मंगल कामना व्यक्त की। विद्यालय परिवार के ने स्वागत भाषण के साथ ही विद्यालय में समय-समय पर दी जारी सेवाओं का उल्लेख करते हुए महावीर इंटरनेशनल के पदाधिकारीओ का माला से सम्मान किया । ट्रस्ट के ट्रस्टी किशोर गोलेछा का साफा पहना कर विशेष सम्मान किया गया । बालोतरा केंद्र चेयरमैन जवाहरलाल हुंडिया ने विचार व्यक्त किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने आभार व्यक्त किया। सचिव अशोक व्यास ने बताया कि इस अवसर पर उपाध्यक्ष गौतम दाती ,पूर्व अध्यक्ष जवेरीलाल मेहता , धर्मेश चोपड़ा, महावीर बोकडिया, अरुण श्रीवास्तव, ,घनश्याम सिंह , मोहनलाल दानी लोकेश परिहार, धर्मेंद्र परिहार, सहित् विद्यालय प्रधान अध्यापिका दिव्या सोनी, हेमराज कुम्हार, सरोज कुमारी, अनिता देवी, राजबाला ने भाग लिया। विद्यालय छात्राओं द्वारा स्वागत गीतिका प्रस्तुत की गई।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button