पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

शिवा ग्रामीण विकास संस्थान के संस्थापक बृजेंद्र सिंह सम्मानित; अंधत्व निवारण अभियान का लक्ष्य दोगुना करने का संकल्प

चित्रकूट में आयोजित 'समाजसेवी महाकुंभ' में बृजेंद्र सिंह का हुआ भव्य नागरिक अभिनंदन

 

चित्रकूट / सतना (मध्य प्रदेश):

श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, जानकीकुंड (चित्रकूट) के विद्याधाम सभागार में आयोजित विशाल ‘समाजसेवी महाकुंभ सम्मेलन’ में शिवा ग्रामीण विकास संस्थान के संस्थापक बृजेंद्र सिंह को ग्रामीण विकास, जनस्वास्थ्य एवं अंधत्व निवारण में उत्कृष्ट योगदान के लिए ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा अंगवस्त्र, स्मृति-चिह्न व सम्मान-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने ग्रामीण अंचलों में निःशुल्क नेत्र शिविरों व मोतियाबिंद ऑपरेशनों के माध्यम से रोशनी फैलाने के उनके प्रयासों की जमकर सराहना की।

शुभारंभ एवं महासंकल्प

कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट के ट्रस्टी व निदेशक डॉ. ईलेश जैन, श्रीमती उषा जैन व अतिथियों ने परम पूज्य सद्गुरु रणछोड़दास जी महाराज के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया। तत्पश्चात, पद्मश्री डॉ. बी.के. जैन साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। सम्मेलन में समाजसेवियों ने स्वास्थ्य सेवाओं, सुदूर क्षेत्रों में नेत्र चिकित्सा और मोतियाबिंद ऑपरेशनों के लक्ष्य को दोगुना करने तथा “हर आँख में उजाला, हर जीवन में उम्मीद” के ध्येय वाक्य को साकार करने का सामूहिक संकल्प लिया।

सम्मान व उपस्थिति

ट्रस्ट के निदेशक डॉ. ईलेश जैन ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी समाजसेवियों का स्वागत किया। इस अवसर पर बृजेंद्र सिंह के साथ-साथ सौरभ पयासी (जैतवारा विज़न सेंटर), वी.पी. सिंह (काकी फाउंडेशन सतना) एवं सुनील पांडे को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश प्रभारी भीष्म शुक्ला, जिला सेंटर प्रभारी सुशील पांडे, जैतवारा सेंटर प्रभारी सौरभ पयासी, ऊंचेहरा सेंटर प्रभारी संतोष यादव, कोटर से मधुसूदन त्रिपाठी, बिरसिंहपुर से प्रमोद पाण्डेय, सतना से सुरेश पटेल, विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सक, ट्रस्ट के अधिकारी व बड़ी संख्या में समाजसेवी उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button