बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
रोटरी क्लब बीकानेर के तत्वावधान में विशाल नि:शुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर, 11 जुलाई। समाजसेवा, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रोटरी क्लब बीकानेर के तत्वावधान में रविवार को रोटरी भवन, बीकानेर में देश के प्रतिष्ठित मेदांता हॉस्पिटल, गुरुग्राम के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा विशाल नि:शुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
क्लब के सचिव कुनाल कोचर ने बताया कि शिविर में कार्डियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक, तथा रेस्पिरेटरी, विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आधुनिक उपकरणों की सहायता से बड़ी संख्या में आए मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।
उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान नागरिकों को सीपीआर का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को हृदय गति रुकने जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार देकर किसी व्यक्ति का जीवन बचाने के महत्वपूर्ण तरीकों की जानकारी दी गई।
शिविर में रोटरी क्लब बीकानेर के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की भी उपस्थिति रही। इस अवसर पर रोटेरियन शशिमोहन मूंधड़ा, राजेश चुरा, मनमोहन कल्याणी, अनिल माहेश्वरी,सुनील सारडा, अमित चोपड़ा, दिनेश आचार्य, विजय हर्ष,जगमोहन मोदी, राजेंद्र बोथरा, राजेंद्र सोनावत, सत्यनारायण राठी,किशन मुंधड़ा, श्याम जोशी, आर पी बलेचा, शंकरलाल सोनी, मोहन सुराणा, तरुण मोहता, मनीष तापड़िया, विकास केली, मुकेश कुलारिया, मुकेश बजाज, मनीष सोनी, श्यामसुन्दर सोनी, पंकज अग्रवाल, देवेंद्र तंवर, सुशील शर्मा, विकास सिरोहिया ,तरुण सामसूखा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


