उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री के बस्ती दौरे को लेकर 10 जुलाई को रूट डायवर्जन, सुबह 6 बजे से लागू रहेगी नई व्यवस्था

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 8 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के 10 जुलाई 2026 को प्रस्तावित हरैया (जनपद बस्ती) दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 10 जुलाई को सुबह 6:00 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी।
जारी प्रेस नोट के अनुसार, बस्ती से लखनऊ जाने वाले भारी एवं हल्के वाहनों को फुटहिया से नगर, कलवारी होते हुए रामजानकी मार्ग के रास्ते छावनी की ओर समयबद्ध तरीके से डायवर्ट किया जाएगा।
इसी प्रकार छावनी से बस्ती आने वाले भारी एवं हल्के वाहन रामजानकी मार्ग से कलवारी, नगर और फुटहिया होते हुए बस्ती की ओर भेजे जाएंगे।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम के दौरान निर्धारित सभी रूटों पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी विभिन्न स्थानों पर तैनात रहेंगे।
जिला प्रशासन ने आमजन और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात पुलिस के निर्देशों का सहयोग करें, ताकि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान यातायात सुचारु बना रहे और किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Subscribe to my channel

