उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़रोज़गार

बस्ती: कृषि विज्ञान केंद्र में 5 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, महिलाओं को स्वरोजगार के लिए किया गया प्रशिक्षित

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 8 जुलाई। कृषि विज्ञान केंद्र, बस्ती में 3 से 7 जुलाई 2026 तक आयोजित “मौसमी फलों एवं सब्जियों का संरक्षण एवं मूल्य संवर्धन” विषयक पांच दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हो गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों एवं कृषक परिवारों को कृषि आधारित लघु उद्यमों के लिए तकनीकी एवं व्यावहारिक कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था।

समापन समारोह में केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. एस. के. तोमर ने कहा कि मौसमी फलों एवं सब्जियों का वैज्ञानिक संरक्षण एवं मूल्य संवर्धन किसानों और ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में सीखी गई तकनीकों का उपयोग कर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तैयार करने तथा स्थानीय स्तर पर सूक्ष्म उद्यम स्थापित करने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण की समन्वयक डॉ. अंजलि वर्मा ने प्रतिभागियों को फलों एवं सब्जियों के वैज्ञानिक संरक्षण, सुरक्षित प्रसंस्करण, पैकेजिंग, लेबलिंग और विपणन की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान आम, करौंदा और नींबू के विभिन्न प्रकार के अचार, सहजन एवं करी पत्ता चूर्ण, टमाटर चूर्ण, सूखी सब्जियों सहित कई मूल्य संवर्धित खाद्य उत्पादों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

कार्यक्रम में डॉ. पी. के. मिश्रा, डॉ. वी. बी. सिंह, डॉ. प्रेम शंकर, आर. वी. सिंह एवं हरिओम मिश्र ने मूल्य संवर्धन, ब्रांडिंग, विपणन, सरकारी पंजीकरण, उद्यम स्थापना और वित्तीय प्रबंधन जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

प्रशिक्षण में सरिता गौड़, गीता सिंह, मालती देवी और विजया पटेल सहित अनेक महिला कृषकों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने बताया कि इस प्रशिक्षण से उन्हें स्वरोजगार और अतिरिक्त आय के नए अवसर मिले हैं तथा वे मूल्य संवर्धित खाद्य उत्पादों के साथ-साथ वस्त्र निर्माण, अगरबत्ती, मोमबत्ती और जैविक खाद जैसे लघु उद्योग शुरू करने की दिशा में कार्य कर रही हैं।

समापन अवसर पर सभी सफल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। साथ ही प्रशिक्षुओं द्वारा तैयार किए गए अचार, सूखी सब्जियां, सहजन एवं करी पत्ता चूर्ण, जैविक खाद, वस्त्र, अगरबत्ती, मोमबत्ती और अन्य उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।

प्रतिभागियों ने कृषि विज्ञान केंद्र, बस्ती के वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने की मांग की। समारोह में केंद्र के सभी वैज्ञानिक, कर्मचारी एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button