उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य
चिकित्सक दिवस पर वरिष्ठ भाजपा नेता का हुआ समग्र स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर कटेश्वर पार्क स्थित आस्था आयुर्वेदिक एक्यूप्रेशर हॉलिस्टिक ट्रीटमेंट एंड ट्रेनिंग सेंटर में वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश प्रसाद शुक्ला का समग्र स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नवीन सिंह ने उन्हें आयुर्वेद, एक्यूप्रेशर एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से उपचार प्रदान किया तथा बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक जीवनशैली एवं योग संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
इस अवसर पर डॉ. नवीन सिंह ने कहा कि चिकित्सक दिवस केवल डॉक्टरों के सम्मान का दिन नहीं, बल्कि समाज को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का भी अवसर है। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा एवं एक्यूप्रेशर जैसी समग्र चिकित्सा पद्धतियाँ अनेक दीर्घकालिक समस्याओं के प्रबंधन में प्रभावी भूमिका निभा सकती हैं।
वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश प्रसाद शुक्ला ने चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए डॉ. नवीन सिंह के सेवा कार्यों की सराहना की और कहा कि समाज को स्वस्थ एवं जागरूक बनाने में ऐसे चिकित्सकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम का वातावरण स्वास्थ्य जागरूकता एवं सेवा भावना से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित लोगों ने चिकित्सक दिवस के अवसर पर सभी चिकित्सकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके समर्पण और मानव सेवा के कार्यों की प्रशंसा की।

Subscribe to my channel


